
नई दिल्ली। होंडा इंडिया ने जल्द लांच होने वाली कार 'मोबिलो' को अपनी वेबसाइट पर लिस्टेड कर दिया है। यह मल्टीपरपज कार (एमपीवी) कुछ महीनों में भारतीय बाजार में उतारी जा सकती है।
होंडा इंडिया ने मोबिलो एमपीवी के लिए अपनी वेबसाइट पर एक अलग पेज बनाया है। इसमें कार की चुनिंदा जानकारियां दी गई हैं। यह भी कहा गया है कि नया मॉडल 'अब से कुछ माह के अंदर' बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी पहले भी घोषणा कर चुकी है कि मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में मोबिलो को बाजार में लाया जाएगा।
क्या होंगी विशेषताएं
नई मोबिलो एमपीवी को पेट्रोल व डीजल वर्जन में उतारा जाएगा। पेट्रोल इंजन फोर-सिलेंडर, 1.5 लीटर-वीटीईसी होगा। यह 119 पीएस का पावर और 145 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल व सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प भी हो सकता है।
डीजल मोबिलो में 1.5 लीटर, फोर-सिलेंडर, आई-डीटीईसी इंजन दिया जाएगा। यह 100 पीएस का पावर और 200 एनएम का टॉर्क देगा। इसमें भी गियरबॉक्स के दो विकल्प हो सकते हैं।