
नई दिल्ली (एजेंसी)। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपने लोकप्रिय एसयूवी 'एक्सयूवी 500' का एंट्री लेवल वैरिएंट 'एक्सयूवी 500 डब्ल्यू4' भारतीय बाजार में पेश किया है। इसकी कीमत 10.95 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) है।
मौजूदा एक्सयूवी 500 मॉडल की कीमत 12 लाख रुपए से लेकर 14.64 लाख रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) के बीच है। एंट्री लेवल वैरिएंट उतारने के पीछे कंपनी का मकसद सेडान वर्ग के ग्राहकों को आकर्षित करने का है।
इसकी खूबियों में 2.2 लीटर का एम हॉक डीजल इंजन, 140 बीएचपी पावर, 330 एनएम टॉर्क, 6 स्पीड ट्रांसमिशन, 4 व्हील ड्राइव, 0 से 60 किमी की रफ्तार सिर्फ 5.4 सेकंड में, 15 किमी प्रति लीटर का माइलेज, तकनीकी-सुरक्षा व सहूलियत के लिए खास फीचर्स, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, ड्युअल एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन के साथ एबीएस, साइड इम्पैक्ट बीम्स, क्रैश प्रोटेक्शन, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक्स, ट्विन एचवी एसी, पावर एंड टिल्ट स्टीयरिंग, पावर एडजस्टेबल ओआरवीएम, रिमोट कंट्रोल लॉकिंग, ड्युअल टोन इंटीरियर, इंटीग्रेटेड म्युजिक सिस्टम, 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, फुल फोल्डेबल 2री व 3री रो सीट्स आदि शामिल हैं।