
नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने सेलेरियो का सीएनजी वर्जन बाजार में उतारा है। इसकी कीमत मुंबई में 4.92 लाख रुपए व दिल्ली में 4.68 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है।
सेलेरियो के सीएनजी मॉडल को 'सेलेरियो ग्रीन' का नाम दिया गया है। इसके पेट्रोल वर्जन में 1.0 लीटर केनेक्स्ट इंजन, 68पीएस का पावर, 90 एनएम का टॉर्क मिलेगा, लेकिन सीएनजी पर शिफ्ट करने पर पावर 58पीएस का हो जाएगा।
कंपनी का दावा है कि सेलेरियो ग्रीन 31.79 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देगी, जबकि इसके पेट्रोल मॉडल का माइलेज 23.1 किलोमीटर प्रति लीटर है।