
नई दिल्ली। मर्सिडीज ने नई सी-क्लास कार का एस्टेट वर्जन पेश किया है। इस साल सितंबर में इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतारा जाएगा। भारतीय बाजार में यह अगले साल की शुरुआत तक आएगी।
मर्सेडीज सी-क्लास के एस्टेट वर्जन में लग्जरी का ज्यादा ध्यान रखा गया है। प्रीमियम सेगमेंट में तगड़ी प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए मर्सिडीज ने इसमें नई टेक्नोलॉजी और ज्यादा स्पेस के साथ-साथ ओवरऑल एक्स्पीरियंस पर भी ध्यान दिया है।
मर्सेडीज सी-क्लास सेडान के मुकाबले इसके इंटीरियर में क्लास और लग्जरी ज्यादा हैं। एक्सटीरियर डिजाइन भी कमोबेश एक जैसा है। जहां तक साइज की बात है तो निश्चित ही एइस्टेट वर्जन में इसका खास ख्याल रखा गया है। एस्टेट वर्जन में पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प हैं।