• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tata Group ने एयर इंडिया में की 180 कर्मचारियों की छुट्टी, कंपनी ने दी ये सफाई

Air India इससे पहले 12 मार्च को एयरलाइन ने 53 स्टाफ को बाहर निकाला था।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 11:43:26 AM (IST)Updated Date: Mon, 18 Mar 2024 02:13:31 PM (IST)
Tata Group ने एयर इंडिया में की 180 कर्मचारियों की छुट्टी, कंपनी ने दी ये सफाई
करीब 180 से कुछ अधिक पुराने कर्मचारी थे, जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। आपको बता दें कि एयर इंडिया में करीब 18,000 कर्मचारी हैं।

HighLights

  1. एयर इंडिया जब घाटे में चल रही थी तो टाटा ग्रुप ने साल 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया था।
  2. एयर इंडिया ने कैंटीन सर्विस, हाइजीन और एसी सर्विस स्टाफ के कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।
  3. एयरलाइन की ओर से नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई गई है।

पीटीआई, नई दिल्ली। एयर इंडिया ने बीते कुछ सप्ताह में 180 से अधिक गैर-उड़ान संबंधित कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। इस संबंध में एयरलाइन की ओर से सफाई देते हुए कहा गया है कि नौकरी से निकाले गए सभी कर्मचारी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजनाओं और पुनः कौशल के अवसरों का उपयोग करने में सक्षम नहीं थे।

साल 2022 में टाटा ने किया एयर इंडिया का अधिग्रहण

गौरतलब है कि एयर इंडिया जब घाटे में चल रही थी तो टाटा ग्रुप ने साल 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण कर लिया था और तब से इसके बिजनेस मॉडल को व्यवस्थित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि फिटमेंट प्रक्रिया के हिस्से के रूप में गैर-उड़ान कार्यों में कर्मचारियों को उनकी योग्यताओं और संगठनात्मक आवश्यकताओं के आधार पर जिम्मेदारी दी गई थी।


इस कारण कर्मचारियों की छंटनी

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, टाटा ग्रुप के प्रवक्ता के हवाले से जानकारी दी है कि हमारे एक फीसदी से भी कम लोग VRS या रिस्किलिंग अवसरों का उपयोग करने में सक्षम नहीं हैं, इसलिए उनकी छंटनी करना पड़ी। हम इस प्रक्रिया के दौरान सभी संविदात्मक दायित्वों (Contractual Obligations) का सम्मान कर रहे हैं।" गौरतलब है कि बीते कुछ समय से एयर इंडिया खुद को ग्लोबल एयरलाइन के तौर पर स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है।

एयर इंडिया में कुल 18 हजार कर्मचारी

मिली जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया ने कैंटीन सर्विस, हाइजीन और एसी सर्विस स्टाफ के कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। एयरलाइन की ओर से नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई गई है। सूत्रों के मुताबिक, करीब 180 से कुछ अधिक पुराने कर्मचारी थे, जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। आपको बता दें कि एयर इंडिया में करीब 18,000 कर्मचारी हैं। इससे पहले 12 मार्च को एयरलाइन ने 53 स्टाफ को बाहर निकाला था।