
नई दिल्ली। उबर टेक्नोलॉजीस भारत में बिजनस को बड़े पैमाने पर फैलाने की योजना बना रही है। कंपनी अगले दो साल में 2 लाख गाड़ियां खरीदने जा रही है, जिन्हें उबर से जुड़ने के इच्छुक ड्राइवरों को लीज पर दिया जाएगा।
कंपनी के इस प्लान से निश्चित रूप से ऑटोमोबिल इंडस्ट्रीज को बढ़ने में मदद मिलेगी और सेक्टर को 13 हजार करोड़ का बिजनेस मिलने की उम्मीद है। इससे सबसे ज्यादा फायदा मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स को होगा।
ओला ड्राइवर ने बंद दरवाजे में महिला को सिगरेट पीने के लिए किया मजबूर
इन दोनों कंपनियों के साथ उबर का पहले से ड्राइवर स्किलिंग प्रोग्राम, विहिकल परचेज एंड फाइनेंस सॉल्यूशंज के लिए अग्रीमेंट है। कंपनी की योजना अगले दो साल में 10 लाख ड्राइवरों को अपने साथ जोड़ने की है। फिलहाल उसके प्लेटफॉर्म से करीब चाल लाख ड्राइवर जुड़े हुए हैं।
वहीं, इसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी ओला ने हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ इसी तरह का एक समझौता किया है। इसके तहत ओला ने दो सालों में 40,000 गाड़ियां खरीदने के लिए 2,600 करोड़ की डील साइन की है। ये गाड़ियां ओला अपने ड्राइवर-पार्टनर्स के लिए खरीदेगी।