• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vehicle Number Plate: घर बैठे ले सकते हैं गाड़ी के मालिक की जानकारी, बस करना होगा ये काम

Vehicle Number Plate: नंबर प्लेट के माध्यम से वाहन की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। यह जानकारी आप घर बैठे प्राप्त कर सकते ह...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 26 Nov 2022 07:30:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Nov 2022 07:30:09 PM (IST)
Vehicle Number Plate: घर बैठे ले सकते हैं गाड़ी के मालिक की जानकारी, बस करना होगा ये काम
Vehicle Number Plate: नंबर प्लेट के माध्यम से वाहन की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। यह जानकारी आप घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। उसके लिए आपको सरकार के वाहन परिवहन ऐप पर जाना होगा।

Vehicle Number Plate: नंबर प्लेट किसी भी गाड़ी का सबसे अहम हिस्सा होता है। नंबर प्लेट के साथ वाहन का रजिस्ट्रेशन, मालिक और अन्य जानकारियां जुड़ी होती हैं। वह नंबर की वाहन की असली पहचान होती है। इस नंबर प्लेट के जरिए ही पुलिस वाहन और उसके मालिक का पता लगा सकती है, लेकिन यह काम आप भी कर सकते हैं। गाड़ी के नंबर प्लेट से मालिक का पता लगाया जा सकता है। वाहन परिवहन वेबसाइट ऐसी सुविधाएं प्रदान करती है। आइए जानते हैं इस बारे में।

कैसे प्राप्त करें जानकारी?

नंबर प्लेट के माध्यम से वाहन की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत ही सरल है। यह जानकारी आप घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। उसके लिए आपको सरकार के वाहन परिवहन ऐप पर जाना होगा। जहां आप नीचे दिए गए सरल चरणों का उपयोग करके वाहन ओनर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।


- सबसे पहले वाहन परिवहन वेबसाइट vahan.parivahan.gov.in पर जाना होगा। यहां अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करना है।

- फिर नीचे क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करें। मोबाइल नंबर और मेल-आईडी डालकर अकाउंट क्रिएट करें।

- अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे भरने के बाद आपको नया पासवर्ड बनाने का विकल्प मिलेगा।

- नया पासवर्ड बनाने के बाद आप लॉगइन कर सकेंगे।

जानें वाहन का विवरण?

एक बार जब आप वाहन परिवहन ऐप में लॉगइन करते हैं, तो वाहन की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। वहां से आप किसी भी गाड़ी की डिटेल चेक कर सकते हैं। नो योर आरसी स्टेटस विकल्प में जिस गाड़ी के बारे में या मालिक के बारे में जानना चाहते हैं, उसका वाहन नंबर दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा कोड को भरें। फिर व्हीकल सर्च ऑप्शन का चयन करें। वहां आपको उस गाड़ी के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी।

क्या जानकारी पता कर सकते हैं?

वाहन सर्च में आप गाड़ी के मालिक को खोज सकते हैं। साथ ही पंजीकरण प्रमाण पत्र, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस आदि जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। हाल के दिनों में कई प्रणालियां डिजिटल हो गई हैं। इसलिए ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करना आसान हो गया है।