• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Budget 2024: बजट में बुजुर्गों को ITR फाइल करने से मिल सकती है छूट, करोड़ों टैक्सपेयर को होगा फायदा, पूरी करनी होगी ये शर्तें

बजट से हर वर्ग के लोगों को उम्मीद है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है। सिनियर सिटिजन भी कई राहत भरी घोषणाओं की उम्मीद कर रहे ह...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Sun, 21 Jul 2024 02:50:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jul 2024 02:56:51 PM (IST)
Budget 2024: बजट में बुजुर्गों को ITR फाइल करने से मिल सकती है छूट, करोड़ों टैक्सपेयर को होगा फायदा, पूरी करनी होगी ये शर्तें
आईटीआर फाईलिंग की उम्र 75 से घटाकर 60 वर्ष करने की उम्‍मीद।

HighLights

  1. सदन में पूर्ण बजट पेश करेगी सरकार
  2. 22 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र
  3. बुजुर्गों को कई राहत मिलने की उम्मीद

बिजनेस डेस्क, इंदौर Budget 2024। संसद के बजट क्षेत्र की शुरुआत 23 जुलाई से होने जा रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस दौरान पूर्ण बजट पेश करेंगी। उम्मीद है कि बजट में सरकार आर्थिक मोर्चे पर कई बड़े निर्णय ले सकती है। साथ ही युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं से जुड़े कई अहम फैसले भी लिए जा सकते हैं। खास तौर पर सीनियर सिटीजन के लिए कई घोषणाएं होने की उम्मीद की जा रही है।

लोकसभा चुनाव से पूर्व केंद्र सरकार ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था। इस बजट में बुजुर्गों के लिए कोई खास घोषणाएं नहीं की गई। वहीं, अब सरकार गठन के बाद पूर्ण बजट पेश होगा। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट है। ऐसे में लंबे समय से चली आ रही सीनियर सिटीजन की कई मांगों को पूरा होने की उम्मीद है।


naidunia_image

इनकम टैक्स रिटर्न में मिल सकती है छूट

दरअसल, लंबे समय से बुजुर्गों को इनकम टैक्स रिटर्न में छूट देने की मांग की जा रही है। इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 194P के 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल में छूट मिलती है, हालांकि उन्हें कुछ शर्तों को पूरा करना होता है। बुजुर्गों की मांग रही है कि इस उम्र सीमा को घटाकर से 60 वर्ष किया जाना चाहिए। यदि केंद्र सरकार य‍ह फैसला लेती है, तो इससे देश के करोड़ों बुजुर्गों को फायदा होगा।

क्या है शर्तें

  • सुविधा पाने वाले बुजुर्ग की उम्र 75 वर्ष से कम न हो।
  • उसकी आय केवल पेंशन और ब्याज हो हो रही हो।
  • ब्याज उसी बैंक से मिल रहा हो, जहां पेंशन आती हो।