वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण पर प्रतिक्रिया देते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
HIGHLIGHTS
Nirmala Sitharaman Budget Speech: मोबाइल फोन और चार्जर सस्ते होंगे
Budget 2024 India LIVE: कैंसर की 3 दवाओं से कस्टम ड्यूटी हटाई गई है
Aam Budget News LIVE: 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक बिजली फ्री
एजेंसी, नई दिल्ली (Union Budget 2024 Live News Updates): मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट (Aam Budget 2024-25) मंगलवार को पेश हो गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार सातवीं बार बजट भाषण पढ़ा। सरकार का फोकस रोजगार सृजन पर है। इसके लिए तीन योजनाओं का एलान किया गया है। पीएम आवास योजना का विस्तार किया गया है। मुद्रा लोन की सीमा बढ़ाई गई है। बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए स्पेशल पैकेज की घोषणा की गई है। इनकम टैक्स व्यवस्था में बदलाव किया गया है।