
EPFO बिजनेस डेस्क, इंदौर। रिटायरमेंट के बाद भविष्य को सिक्योर करने के लिए नौकरीपेशा कर्मचारियों को ईपीएफ अकाउंट की सुविधा दी जाती है। इसमें हर महीने कर्मचारियों के मूल वेतन में से 12 प्रतिशत राशि पीएफ अकाउंट में जमा की जाती है और इतनी ही राशि कंपनी की ओर से भी जमा की जाती है।
बता दें कि पीएफ अकाउंट में जमा होने वाली राशि में से कर्मचारियों को भविष्य में पेंशन मिलती है। वह चाहें तो इमरजेंसी के दौरान इस अकाउंट से बीच में भी कुछ पैसा निकाल सकते हैं।
ईपीएफओ द्वारा कर्मचारियों को पीएफ अकाउंट में कई सुविधाएं दी जाती हैं। ईपीएफओ की ऐसी ही एक सुविधा का नाम लॉयल्टी कम लाइफ बेनिफिट (Loyalty cum Life Benefit) है। इससे कर्मचारी को 50 हजार रुपये तक लाभ हो सकता है, हालांकि इसके लिए कर्मचारियों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा।
.jpg)
इस सुविधा के तहत 20 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का लाभ मिलता है। ऐसे पीएफ खाताधारक जिनकी बेसिक सैलरी 5 हजार रुपये तक है, उन्हें 20 हजार रुपये, 5001 से 10 हजार रुपये तक की बेसिक सैलरी वालों को 40 हजार रुपये और 10 हजार रुपये से अधिक बेसिक सैलरी वालों को 50 हजार रुपये तक का फायदा मिलता है।
इस सुविधा का लाभ केवल उन्हें पीएफ खाताधारकों को दिया जाएगा जो 20 साल तक लगातार हर महीने अपने पीएफ अकाउंट में पैसा जमा करते रहे हैं। यदि आपने 20 साल तक अनियमित तौर पर इसमें राशि जमा की है तो आपको इस सुविधा का लाभ नहीं दिया जाएगा।
लॉयल्टी कम लाइफ बेनिफिट के तहत कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद यह राशि बोनस के रूप में मिलती है।
पीएफ खाताधारक उमंग एप के जरिए पीएफ अकाउंट में बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले प्ले स्टोर से उमंग एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपनी डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां आपको ईपीएफओ का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां जाकर आप व्यू पासबुक ऑप्शन को टैप कर अपने पीएफ बैलेंस देख सकते हैं।