यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gas Cylinder Price: सस्ती हुई रसोई गैस, 1 अप्रैल से 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर पर घटे 30.50 रुपए
1 अप्रैल से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 तय की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 5 किलो वाले FTL सिलेंडर 7.50 रुपये सस्ता हुआ है।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 01 Apr 2024 08:27:18 AM (IST)Updated Date: Mon, 01 Apr 2024 08:32:58 AM (IST)
एजेंसी, नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस के दामों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 अप्रैल को हुई समीक्षा में 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 30 रुपए 50 पैसे घटाए गए हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 5 किलो वाला सिलेंडर भी सस्ता हुआ है।
1 अप्रैल से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1764.50 तय की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में 5 किलो वाले FTL सिलेंडर 7.50 रुपये सस्ता हुआ है।