Gold Rate: सोने की कीमत में आए दिन बदलाव होता रहता है, लेकिन पिछले 10 दिन से सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। आज भी सोने की कीमत में गिरावट देखी गई, वहीं आज चांदी का रेट भी कम हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 210 रुपए घटकर 95,315 रुपए पर आ गया है। वहीं, चांदी की कीमत आज 1,000 रुपए गिरकर 97,100 रुपए रह गई है। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 और 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
18 कैरेट सोने का भाव- 71,720 रुपए प्रति 10 ग्राम
20 कैरेट सोने का भाव- 87,594 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोने का भाव- 89,500 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट सोने का भाव- 95,315 रुपए प्रति 10 ग्राम
देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 97630 तो 22 कैरेट सोना 89500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज 22 कैरेट सोना 89350 रुपए प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट सोना 97480 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना 97480 तो 22 कैरेट सोना 89350 रुपए प्रति 10 ग्राम है, इसके साथ ही कोलकाता में आज 24 कैरेट सोना 97480 रुपए तो 22 कैरेट सोना 89350 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
आज यानी 30 मई को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 1 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 8,975 रुपये और 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 9,424 रुपये है। इंदौर में 22 कैरेट सोने का भाव 89,750 प्रति 10 ग्राम है,24 कैरेट सोने का भाव 94,240 प्रति 10 ग्राम है। भोपाल में चांदी आज 1,11,000 रुपये है. इंदौर में चांदी का भाव 1,11,000 रुपये प्रति किलो है।
सोने के दाम बढ़ने-घटने का प्रमुख कारण वैश्विक अस्थिरता और आर्थिक अनिश्चितता होती है। जब दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव, युद्ध या मंदी जैसी परिस्थितियां होती हैं, तो निवेशक शेयर बाजार या अन्य जोखिम भरे विकल्पों से हटकर सोने में निवेश करना अधिक सुरक्षित मानते हैं। इसके अलावा डॉलर की कमजोरी, महंगाई दर में बढ़ोतरी और ब्याज दरों में कटौती भी सोने की कीमतों को ऊपर ले जाती है। जैसे-जैसे इन परिस्थितियों में उथल-पुथल बढ़ती है, सोने की मांग भी बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमतों में तेजी आती है।