• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RBI Monetary Policy 2024: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, लगातार 7वीं बार 6.50 फीसदी पर कायम

हर दो महीने में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तीन दिवसीय मौद्रिक नीति बैठक होती है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 09:45:02 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Apr 2024 10:21:07 AM (IST)
RBI Monetary Policy 2024: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, लगातार 7वीं बार 6.50 फीसदी पर कायम
मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट (Repo Rate) के अलवा महंगाई दर से संबंधित कई फैसले लिए जाते हैं।

HighLights

  1. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली बैठक
  2. पिछली सात बार से नहीं हुआ है कोई बदलाव
  3. 6.5 फीसदी पर स्थिर है रेपो रेट

एजेंसी, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी में एक बार फिर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस तरह लगातार सातवीं बार रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बनी हुई है। इसका मतलब यह है कि लोन की ईएमआई न तो घटेगी, ना ही बढ़ेगी।

कमेटी की 3 दिनी बैठक 3 से 5 अप्रैल तक चली। यह वित्तीय वर्ष 2024-2025 की पहली बैठक रही। हालांकि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक से लोग रेपो रेट में कटौती की उम्मीद लगाए हुए थे। रेपो रेट में कटौती होने पर लोन की ईएमआई कम हो सकती थी।


बता दें, आरबीआई ने लंबे समय से रेपो रेट में कटौती नहीं की है। उम्मीद की जा रही थी कि नए वित्त वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक राहत दे सकता है।

इससे पहले वित्त वर्ष 2024 की अंतिम बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। इसे 6.5 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला किया था।