
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अपने पैसे को इनवेस्ट करने से पहले इनवेस्टमेंट के फॉर्मूला पर गौर करना बहुत जरूरी है। यहां हम आपको इनवेस्टमेंट के बेहतरीन फॉर्मूला के बारे में बता रहे हैं।
यह नियम उनके लिए है, जो Long Term Investor हैं। इसमें 15 हजार रुपए हर महीने 15 साल तक ऐसे एसेट में निवेश करने होते हैं, जो सालाना 15% का रिटर्न दे। इक्विटी में किया गया निवेश इसके लिए सबसे सही माना जाता है। क्योंकि स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद शेयर बाजार ने हमेशा लंबी अवधि में 15% रिटर्न दिया है।
यह रूल पैसे को दोगुना करने में लगने वाला समय बताता है। SIP में निवेश करके आपको 15% रिटर्न मिलता है, तो इसे डबल करने में लगने वाले समय को निकालने के लिए 72 को 15 से भाग दे सकते हैं, जो 4.8 साल के बराबर होगा।
यह रूल आपकी रकम को तिगुना करने में लगने वाला समय बताता है। अगर आपके निवेश से आपको सालाना 15% रिटर्न मिलता है तो 114 को 15 से भाग दीजिए, जो 7.6 साल के बराबर है यानी इतने सालों में आपका पैसा तिगुना हो जाएगा।
100 में से आप अपनी उम्र को माइनस कर दीजिए, जो नंबर आपको मिलेगा, वह प्रतिशत होगा, जिसका आपको शेयर बाजार में निवेश करना चाहिए। इस नियम के अनुसार जितनी कम आपकी उम्र होगी, आपके जोखिम लेने की क्षमता उतनी ज्यादा होगी। इस अवधि में आपको जो घाटा होगा, आप उसकी भरपाई भी कर पाएंगे।