_m.webp)
बिजनेस डेस्क। Union Budget 2026 of India। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, MSME और स्वास्थ्य सेक्टर को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि देश में 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिससे प्रमुख औद्योगिक और शहरी केंद्र आपस में जुड़ सकें।
प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर मुंबई–पुणे, पुणे–हैदराबाद, हैदराबाद–बेंगलुरु, हैदराबाद–चेन्नई और सिलिगुड़ी–वाराणसी के बीच बनाए जाएंगे। इन परियोजनाओं से यात्रा समय घटेगा और आर्थिक गतिविधियों को रफ्तार मिलेगी।
MSME सेक्टर को मिलेगा बड़ा सहारा
वित्त मंत्री ने 10,000 करोड़ रुपये के SME ग्रोथ फंड का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही 2,000 करोड़ रुपये के अलग फंड के जरिए माइक्रो एंटरप्राइजेज को सपोर्ट दिया जाएगा। MSME सेक्टर को नकदी संकट से राहत दिलाने के लिए सरकार ने TReDS सेटलमेंट प्लेटफॉर्म को अनिवार्य करने का भी फैसला लिया है, जिससे समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।
आयुष सेक्टर को बढ़ावा
स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी घोषणा करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि देश में 3 नए आयुर्वेद एम्स स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र भी खोले जाएंगे, जिससे पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को मजबूती मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।
यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: टेक्सटाइल से लेकर टेक्नोलॉजी तक, कैपेक्स बढ़ाकर 12.20 लाख करोड़ पर, इन शहरों को बड़ी सौगात