• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

अडानी ग्रुप को मिली बड़ी राहत, सेबी को ₹1.51 करोड़ देकर निपटाया सारा विवाद, देखें क्या था पूरा मामला

अदाणी ग्रुप की पांच कंपनियों के खिलाफ चल रहे विवाद का निपटारा कर दिया है, जिसका असर आज अदाणी ग्रुप के कई शेयरों पर देखने को मिल रहा हैं।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 12:09:01 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 12:09:01 PM (IST)
अडानी ग्रुप को मिली बड़ी राहत, सेबी को ₹1.51 करोड़ देकर निपटाया सारा विवाद, देखें क्या था पूरा मामला
Adani group settlement

HighLights

  1. अडानी ग्रुप की पांच कंपनियों के खिलाफ चल रहे विवाद का निपटारा
  2. सेबी को ₹1.51 करोड़ देकर निपटाया सारा विवाद
  3. जानिए क्या था पूरा मामला?

बिजनेस डेस्क। अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी टोटल गैस, एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस, अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन के खिलाफ चल रहा विवाद अब सुलझ चुका हैं।

1.51 करोड़ रुपये की सेटलमेंट

अदाणी की इन 5 कंपनियों ने मिलकर सेबी को कुल 1.51 करोड़ रुपये की सेटलमेंट रकम चुकाई हैं। जिसमें अदाणी एंटरप्राइजेज ने 76.05 लाख रुपये का भुगतान किया। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 45.50 लाख रुपये दिए। जबकि अदाणी टोटल गैस, एडब्ल्यूएल एग्री बिजनेस और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 9.75 लाख रुपये का भुगतान किया हैं। सेटलमेंट रकम मिलने के बाद सेबी ने इन मामलों की कार्रवाई को खत्म कर दिया है.

क्या था मामला ?

यह भी पढ़ें- Stock Market Today: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, देखें सेंसेक्स, निफ्टी की कैसी है चाल?

सेबी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट में बताए गए संबंधित पक्षों के साथ लेन-देन की जानकारी देने और कॉरपोरेट गवर्नेंस से जुड़े मामलों की जांच की थी। जिसके बाद सेबी ने आरोप लगाया था कि अदाणी एंटरप्राइजेज वित्त वर्ष 2012-13 की सालाना रिपोर्ट में कुछ लेन-देन की जानकारी नहीं दी गई थी।


इसके बाद सेबी ने अपनी जांच के आधार पर इनमें से 5 कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। जिसमें अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अदाणी पावर, अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी टोटल गैस और अदाणी विल्मर शामिल थीं. सेबी ने बताया था कि इन मामलों में 15 फरवरी 2024 को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया था. बता दें कि अब सेटलमेंट रकम मिलने के बाद सेबी ने इन मामलों की कार्रवाई को खत्म कर दिया हैं.