फ्लाइट टिकट के लिए ढीली करनी होगी जेब! Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, जानें कितना देना होगा अतिरिक्त चार्ज
हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। अब आपको ट्रैवल करने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 08:44:58 AM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 08:44:58 AM (IST)
फ्लाइट टिकट के लिए ढीली करनी होगी जेब!HighLights
- हवाई यात्रा करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है
- एयरलाइन कंपनियां अपने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव कर रही
- घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों के फ्यूल सरचार्ज में बदलाव
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप फ्लाइट से अक्सर ट्रैवल करते हैं तो अब आपको जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि एयरलाइन कंपनियां अपने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव कर रही हैं। नए सरचार्ज लागू होने के बाद यात्रियों को टिकट के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों के फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया है। एयरलाइंस ने यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी एटीएफ (ATF) की बढ़ती कीमतों को देखते हुए लिया है।
फ्यूल सरचार्ज बढ़ने का सीधा असर यात्रियों की जेब पर यानी टिकट खर्च पर पड़ सकता है। अलग-अलग रूट के लिए अतिरिक्त शुल्क अलग है।
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घरेलू उड़ानों के लिए दूरी के हिसाब से नया वन-वे फ्यूल सरचार्ज तय किया है। इसका मतलब यात्री को एक तरफ की यात्रा के लिए यह अतिरिक्त राशि देनी होगी।
कितना बढ़ाया गया है?
- 500 किलोमीटर तक की उड़ान के लिए ₹400 फ्यूल सरचार्ज है।
- 501 से 1,000 किलोमीटर के लिए ₹600 है।
- 1,001 से 1,500 किलोमीटर के लिए ₹850 है।
- 1,501 से 2,000 किलोमीटर के लिए ₹1,200 है।
- 2,000 किलोमीटर से ज्यादा के लिए ₹1,200 है।
- 1,501 किलोमीटर से ऊपर की उड़ानों के लिए सरचार्ज ₹1,200 तय किया गया है।
इंटरनेशनल फ्लाइट्स के भी बदले चार्ज
अलग-अलग क्षेत्रों के लिए वन-वे सरचार्ज अलग रखा गया है। लंबी दूरी के रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अब अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है।
- नॉर्थ अमेरिका जाने वाली उड़ानों पर यात्रियों को $215 का फ्यूल सरचार्ज देना होगा।
- ऑस्ट्रेलिया के लिए यह चार्ज $210 तय किया गया है।
- यूरोप और ब्रिटेन जाने वाली उड़ानों के लिए नया फ्यूल सरचार्ज $135 है।
- वेस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट के रूट पर यह चार्ज $55 रखा गया है।
क्यों बढ़ाया जा रहा टिकट की प्राइस
एयरलाइंस के खर्च में फ्यूल की हिस्सेदारी काफी ज्यादा होती है, ऐसे में जब फ्यूल की कीमत बढ़ती है तो एयरलाइंस के खर्च पर सीधा असर पड़ता है।