
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप बजाज पल्सर खरीदने की सोच रहे थे तो यह शानदार मौका हो सकता है, क्योंकि त्योहारी सीजन में कंपनी अपनी पल्सर रेंज पर 12,000 रुपये तक के बंपर डिस्काउंट दे रही है।
पॉपुलर मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी सबसे चहेती पल्सर सीरीज पर धमाकेदार फेस्टिव ऑफर का ऐलान किया है।
एंट्री-लेवल कम्यूटर स्पोर्ट्स बाइक पल्सर 125 से लेकर ताकतवर फ्लैगशिप बाइक पल्सर NS400Z तक के सभी मॉडल्स पर ऑफर्स हैं। इसके अलावा पल्सर NS125, पल्सर 150, N160 S/SS, NS160, NS200, N250 और P220F जैसे तमाम लोकप्रिय ऑप्शंस भी शामिल हैं।
इसकी पावरफुल बाइक पल्सर NS400Z पर भी 12,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें 40 पीएस की दमदार पावर और कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें- तेल कंपनी अब आपको पानी पिलाएगी, जानिए क्या है पूरा मामला
अपने नजदीकी बजाज शोरूम पर जाकर मॉडल-वार ऑफर्स की जानकारी लें, क्योंकि अलग-अलग राज्यों और शहरों के हिसाब से डीलरशिप स्तर पर मिलने वाले कैश बेनिफिट्स में थोड़ा बदलाव हो सकता है।