• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

सितंबर में 9 दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर

हड़ताल में करीब 40 हजार बैंक कर्मचारियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि आनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं साम...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 10 Sep 2026 12:41:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 12:46:11 PM (IST)
सितंबर में 9 दिन बंद रहेंगी बैंक शाखाएं, हड़ताल से बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर
बैंक हॉलीडे।

HighLights

  1. 5 डेज वीक, पीएलआई योजना के विरोध में बैंक यूनियनों का आंदोलन।
  2. कैश, चेक क्लियरेंस समेत शाखा के कई काम भी हो सकते हैं प्रभावित।
  3. यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य जारी रहेंगी।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सितंबर में बैंक ग्राहकों को शाखा से जुड़े जरूरी काम निपटाने के लिए पहले से योजना बनानी होगी। बैंक यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल और शनिवार-रविवार के नियमित अवकाश के कारण प्रदेश में कई दिनों तक बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा।

हड़ताल में करीब 40 हजार बैंक कर्मचारियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि आनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

बैंक यूनियनों ने 11 सितंबर को हड़ताल और इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। वहीं 12 सितंबर दूसरा शनिवार, 13 सितंबर रविवार तथा 26 सितंबर चौथा शनिवार और 27 सितंबर रविवार होने से इन दिनों भी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। ऐसे में सितंबर में हड़ताल और नियमित अवकाश के कारण कई दिनों तक बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा।


इन सेवाओं पर पड़ सकता है असर

हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में नकद जमा और निकासी, चेक जमा व क्लियरेंस, केवाईसी, लाकर और अन्य काउंटर सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे नकद लेन-देन या शाखा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण काम हड़ताल से पहले निपटा लें।

यह भी पढ़ें: 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल, मांगों को लेकर इंदौर में भी कर्मचारी नहीं करेंगे काम

पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग

ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग है कि दूसरे और चौथे शनिवार के बजाय हर शनिवार को अवकाश घोषित कर पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू किया जाए। यूनियनों का प्रस्ताव है कि सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना करीब 40 मिनट अतिरिक्त काम कराया जा सकता है।

इसके अलावा स्केल-4 और उससे ऊपर के अधिकारियों की पीएलआई योजना वापस लेने, पेंशन अपडेशन, एक्स-ग्रेशिया की समीक्षा, एनपीएस को औपीएस में बदलने, समान डीए व्यवस्था और पर्याप्त कर्मचारियों की भर्ती जैसी मांगें भी उठाई जा रही हैं।

यूनियनों का आरोप है कि अधिकारियों के लिए लागू पीएलआई योजना से कर्मचारियों के बीच असमानता बढ़ेगी। सरकार और बैंक संगठनों के बीच बातचीत के बाद ही आंदोलन की आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

सितंबर में कई दिन बैंक हड़ताल होने की वजह से ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी, क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

अनिल चौबे (सेवानिवृत्त), उप प्रबंधक, एसबीआई