• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

2nd October: गांधी जयंती के दिन बैंक और शेयर बाजार बंद रहेगा या खुला?

कल गांधी जयंती के मौके पर देश के बैंक और शेयर बाजार खुला है या नहीं आइये जानते है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 12:33:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 12:56:18 PM (IST)
2nd October: गांधी जयंती के दिन बैंक और शेयर बाजार बंद रहेगा या खुला?
Bank holiday and stock market closed

HighLights

  1. गांधी जयंती के दिन बैंक और शेयर बाजार रहेगा बंद या खुला
  2. RBI ने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी
  3. कल शेयर बाजार भी बंद रहेगा

बिजनेस डेस्क। आज से अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने की शुरूआत छुट्टियों के साथ हो रही है। महात्मा गांधी जयंती देश के प्रमुख राष्ट्रीय छुट्टियों में से एक है और इस मौके पर देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।

2 अक्टूबर बैंक हॉलीडे

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें बताया गया है कि कल 2 अक्टूबर शुक्रवार को महात्मा गांधी जयंती के मौके पर देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इस दिन बैंक शाखाओं में आम ग्राहकों से जुड़े नियमित काम नहीं होंगे। ऐसे में अगर आपका कल बैंक जाने का सोच रहे थे तो ये प्लान स्किप कर दीजिए।


गांधी जयंती के अलावा भी अक्टूबर में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- EPFO New rule: 1 अक्टूबर से बदल गए EPFO के नियम, जानें आपकी In Hand सैलरी कितनी हो जाएगी कम

कल शेयर बाजार भी बंद रहेगा

NSE के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के दिन इक्विटी में ट्रेडिंग बंद रहेगी। इसके बाद 3 और 4 अक्टूबर को शनिवार और रविवार का दिन है। जिस वजह से इक्विटी बाजार में तीन दिन का ब्रेक रहेगा। लगातार तीन दिन की छुट्टी के बाद सोमवार, 5 अक्टूबर को बाजार खुलेगा।