• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Bank Holiday: अक्टूबर में 16 दिन बैंक रहेगा बंद, देखें RBI की हॉलीडे लिस्ट

अगले महीने यानी अक्टूबर में 16 दिन बैंक बंद रहने वाले है। RBI ने अक्टूबर महीने के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी की है आइये जानते है कब कब बैंक बंद ...और पढ़ें

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 03:38:41 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 03:38:41 PM (IST)
Bank Holiday: अक्टूबर में 16 दिन बैंक रहेगा बंद, देखें RBI की हॉलीडे लिस्ट
Bank holiday list

HighLights

  1. अक्टूबर में 16 दिन बैंक रहेगा बंद
  2. बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी
  3. कब कब बैंक रहेगा बंद

बिजनेस डेस्क। अक्टूबर में देश के कई सरकारी और प्राइवेट बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

अलग-अलग राज्य के आधार पर बैंकों की छुट्टियां अलग अलग होती हैं। इसलिए अगर आपको भी अक्टूबर के महीने में बैंक जाकर कोई काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लें इसके बाद ही बैंक जाएं।

कब कब बैंक रहेगा बंद

  • 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौकें पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 4 अक्टूबर को रविवार है तो बैंको में छुट्टियां रहेगी।
  • 10 अक्टूबर शनिवार को दूसरा शनिवार है।
  • 11 अक्टूबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश के अवसर पर देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 अक्टूबर शनिवार को महा सप्तमी के कारण अगरतला में छुट्टी रहेगा। जबकि 18 अक्टूबर रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेगा।
  • 19 अक्टूबर सोमवार को महा नवमी, आयूध पूजा या दुर्गा पूजा के अवसर पर अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में बैंक बंद रहेगा।
  • 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा महा नवमी के अवसर पर देश के अधिकांश शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 21 अक्टूबर बुधवार को विजया दशमी के कारण अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेगा।
  • 22 अक्टूबर गुरुवार और 23 अक्टूबर शुक्रवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर गंगटोक में अवकाश रहेगा।
  • 24 अक्टूबर शनिवार को चौथा शनिवार है और 25 अक्टूबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा।
  • 26 अक्टूबर सोमवार को लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे या महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर में अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में छुट्टियां रहेगी।
  • 29 अक्टूबर गुरुवार को करवा चौथ के कारण शिमला में और 31 अक्टूबर शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर अहमदाबाद में बैंक बंद रहेगा।