_m.webp)
बिजनेस डेस्क। अगर आप बैंक में नौकरी करते है तो आपके लिए खुशखबरी हैं। आप आराम से ट्रिप प्लान कर सकते है, फैमिली के साथ वक्त बिता सकते हैं, जो मर्जी कर सकते है क्योंकि आपकी लंबी छुट्टी होने वाली हैं।
अगर आपका कुछ काम अटका हुआ है और आप सोच रहे थे इस हफ्ते बैंक जाकर खत्म कर देंगे तो आपको बता दें इस हफ्ते यानी 21 से 27 सितंबर के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने अपनी हॉलिडे लिस्ट जारी की है जिसके मुताबिक बैंक कब- कब बंद रहने वाले है यहां हम आपको बता रहे हैं।
21 सितंबर को बैंक हॉलिडे
21 सितंबर को बैंक देश के तीन शहर गुवाहाटी, कोच्चि और थिरुआंतपुरम में बंद रहने वाले हैं। बता दें कि 21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के चलते बंद रहने वाले हैं।
22 सितंबर बैंक हॉलिडे
22 सितंबर को बैंक रांची में कर्मा पूजा के चलते बंद रहने वाले हैं।
23 सितंबर बैंक हॉलिडे
23 सितंबर को बैंक देश जम्मू और श्रीनगर में बंद रहेंगे। जम्मू और श्रीनगर में 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसके चलते बैंक बंद रहने वाले हैं।
25 सितंबर बैंक हॉलिडे
25 सितंबर को गंगटोक में बैंक इंद्र जात्रा के चलते बंद रहेगा।
26 और 27 सितंबर बैंक हॉलिडे
26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है, ये दोनों दिन बैंक पूरे देश में बंद रहने वाले हैं।
28, 29 और 30 सितंबर को बैंक बंद
28, 29 और 30 सितंबर को बैंक कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। जिसके चलते तीन दिन तक बैंक शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: क्या आपके शहर में सोना -चांदी हुआ सस्ता? जानें दिल्ली से भोपाल तक के ताजा रेट यहां
अक्टूबर की शुरुआत भी बैंक की छुट्टियों के साथ होगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके बाद 4 अक्टूबर को रविवार है तो बैंक बंद रहेंगे।
बताते चलें कि बैंक हॉलिडे के दिन बैंक शाखाएं सिर्फ बंद रहती हैं। आपकी मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं, ऐसे में आप अपने जरूरी काम ऑनलाइन आराम से कर सकते हैं।