• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

Bank Holiday: अगस्त 2026 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday August List 2026: अगस्त 2026 में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और स्थानीय पर्वों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाशों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 04:32:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 04:32:22 PM (IST)
Bank Holiday: अगस्त 2026 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
अगस्त में इतने दिन ठप रहेगा काम।

HighLights

  1. RBI का हॉलिडे कैलेंडर हुआ जारी
  2. अगस्त में इतने दिन ठप रहेगा काम
  3. आपके शहर में इस दिन बंद रहेंगे बैंक

बिजनेस डेस्क। यदि आप आगामी अगस्त महीने में बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अगस्त 2026 में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और स्थानीय पर्वों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाशों के कारण देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे।

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, इन छुट्टियों में राज्यों के विशिष्ट त्यौहार और शनिवार-रविवार के अवकाश शामिल हैं। हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान भी डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।


अगस्त 2026: तारीखवार बैंक छुट्टियों का विवरण

  • 2 अगस्त (रविवार): पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 4 अगस्त (मंगलवार): 'केर पूजा' के उपलक्ष्य में केवल अगरतला (त्रिपुरा) में बैंकों का अवकाश रहेगा।
  • 8 अगस्त (दूसरा शनिवार): महीने के दूसरे शनिवार के कारण देश भर में बैंक बंद रहेंगे। गंगटोक (सिक्किम) में इस दिन 'तेंदोंग लो रुम फात' की छुट्टी रहेगी।
  • 9 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • 13 अगस्त (गुरुवार): 'पैट्रियट्स डे' के अवसर पर इंफाल (मणिपुर) में बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 अगस्त (शनिवार): स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर देश भर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • 19 अगस्त (बुधवार): महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के कारण अगरतला में अवकाश रहेगा।
  • 22 अगस्त (चौथा शनिवार): महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश भर में बैंकिंग कामकाज ठप रहेगा।
  • 23 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
  • 25 अगस्त (मंगलवार): 'मिलाद-उन-नबी' और 'प्रथम ओणम' के अवसर पर कोच्चि, तिरुवनंतपुरम (केरल) और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 अगस्त (बुधवार): 'ईद-ए-मिलाद' और 'थिरुवोनम' के कारण दिल्ली, मुंबई, भोपाल, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पटना, रायपुर और रांची सहित देश के कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
  • 28 अगस्त (शुक्रवार): 'रक्षाबंधन', 'श्री नारायण गुरु जयंती' और 'पांग-ल्हाबसोल' के उपलक्ष्य में अहमदाबाद, जयपुर, भोपाल, देहरादून, लखनऊ, शिमला और श्रीनगर समेत कई सर्किलों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 30 अगस्त (रविवार): महीने के अंतिम रविवार का साप्ताहिक अवकाश।

छुट्टियां होने पर भी चालू रहेंगी ये डिजिटल सेवाएं

शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन में कोई परेशानी नहीं होगी। इस दौरान एटीएम (ATM), यूपीआई (UPI), नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, डेबिट और क्रेडिट कार्ड सेवाएं तथा ऑनलाइन फंड ट्रांसफर (NEFT/RTGS/IMPS) सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- पोस्ट ऑफिस की धांसू स्कीम: सरकार की गारंटी, तगड़ा ब्याज और टैक्स छूट... बैंक FD छोड़ लोग क्यों चुन रहे ये योजना? समझें कैलकुलेशन