Bank Holidays: सितंबर 2026 में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, गणेश चतुर्थी और जन्माष्टमी समेत कई त्योहारों पर रहेगी छुट्टी
सितंबर 2026 में देश के विभिन्न राज्यों में त्योहारों, राष्ट्रीय छुट्टियों और साप्ताहांत अवकाशों को मिलाकर कुल 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 04:39:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 04:39:13 PM (IST)
सितंबर 2026 में बैंकों का हॉलिडे कैलेंडर जारी।HighLights
- सितंबर 2026 में बैंकों का हॉलिडे कैलेंडर जारी
- सावधान! सितंबर में आधे महीने बंद रहेंगे बैंक
- सिक्किम, गोवा और ओडिशा में लंबा वीकेंड
बिजनेस डेस्क। आगामी सितंबर महीने में यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई आवश्यक कार्य निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सितंबर 2026 में देश के विभिन्न राज्यों में त्योहारों, राष्ट्रीय छुट्टियों और साप्ताहांत अवकाशों को मिलाकर कुल 15 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, इस महीने 4 रविवार और 2 शनिवार की नियमित छुट्टियों के अतिरिक्त 9 दिन क्षेत्रीय त्योहारों और विशेष अवसरों के कारण बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा।
साप्ताहिक और नियमित अवकाश की तारीखें
सितंबर 2026 में 6, 13, 20 और 27 तारीख को रविवार होने के कारण देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही, 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार और 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं स्थगित रहेंगी।
राज्यवार और त्योहारों के अनुसार बैंक छुट्टियों की सूची
- 4 सितंबर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली और गोवा को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक अवकाश रहेगा।
- 11 सितंबर: जयपुर नगर निगम चुनाव के मतदान के कारण जयपुर शहर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 12 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि के अवसर पर असम राज्य के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी, हरतालिका तीज व वारासिद्धि विनायक व्रत के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, गोवा और आंध्र प्रदेश में बैंक कार्य स्थगित रहेगा।
- 15 सितंबर: संवत्सरी, नुआखाई और गणेश पूजा के दूसरे दिन गुजरात, ओडिशा और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
- 21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव जयंती व श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के मौके पर असम और केरल में बैंक अवकाश रहेगा।
- 22 सितंबर: कर्मा पूजा के पावन अवसर पर झारखंड में सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह की जयंती पर जम्मू-कश्मीर के सभी बैंक बंद रहेंगे।
- 25 सितंबर: इंद्रजात्रा महोत्सव के उपलक्ष्य में सिक्किम में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- रसोई गैस से लेकर CNG-PNG तक... 1 सितंबर से आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा बोझ, पहली तारीख से होंगे बड़े बदलाव
इन राज्यों में पड़ रही हैं लंबी छुट्टियां
- ओडिशा और गोवा: इन दोनों राज्यों में 12 सितंबर को दूसरा शनिवार रहेगा। इसके बाद 14 और 15 सितंबर को गणेश चतुर्थी व नुआखाई के चलते लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे।
- असम और केरल: यहां 20 सितंबर को रविवार के बाद 21 सितंबर को स्थानीय त्योहारों के चलते लगातार दो दिन बैंक सेवाएं ठप रहेंगी।
- सिक्किम: सिक्किम में 25 सितंबर (इंद्रजात्रा), 26 सितंबर (चौथा शनिवार) और 27 सितंबर (रविवार) को मिलाकर लगातार तीन दिनों का लंबा वीकेंड रहेगा।
बैंक शाखाएं बंद रहने के दौरान ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाओं का उपयोग कर लेन-देन जारी रख सकते हैं।