राशन कार्ड धारकों खुश हो जाओ, अब फ्री राशन के साथ साथ मिलेगा फ्री इलाज
राशन कार्ड धारकों खुश हो जाओ, क्योंकि अब आपको फ्री राशन के साथ साथ फ्री इलाज भी मिलेगा।
Publish Date: Fri, 23 Oct 2026 02:05:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 23 Oct 2026 02:05:15 PM (IST)
राशन कार्ड धारकों खुश हो जाओ, अब फ्री राशन के साथ साथ मिलेगा फ्री इलाजHighLights
- राशन कार्ड धारकों खुश हो जाओ
- फ्री राशन के साथ साथ फ्री इलाज
- सरकार का कितना बढ़ेगा खर्च
बिजनेस डेस्क। राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है. अब आपको राशन के साथ साथ फ्री इलाज भी मिलेगा.
उत्तर प्रदेश सरकार मुफ्त राशन के बाद अब पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने की भी तैयारी कर ली है।
मुफ्त राशन के साथ मिलेगा फ्री इलाज
- उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है कि राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को अब 'आयुष्मान भारत योजना' से जोड़ा जाएगा।
- आयुष्मान कार्ड बनने के बाद राशन कार्ड धारकों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज (सरकारी और लिस्टेड प्राइवेट अस्पतालों में) मिलेगा।
- अगर आपके पास राशन कार्ड है, तो आपके पूरे परिवार का आयुष्मान कार्ड बन सकेगा।
- इस फैसले से यूपी के करीब 14.61 करोड़ लोगों (लगभग 3.5 करोड़ परिवारों) को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का सीधा फायदा मिलेगा।
फिलहाल उत्तर प्रदेश में लाल और सफेद राशन कार्डों को मिलाकर कुल 3.63 करोड़ राशन कार्ड हैं, जिसके तहत लगभग 14.61 करोड़ लाभार्थी रजिस्टर्ड हैं। नई योजना के लागू होने के बाद इन सभी कार्डधारकों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिल सकेगा।
सरकार का कितना बढ़ेगा खर्च
रिपोर्टस के मुताबिक, आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य में सालाना 6 से 9 हजार करोड़ रुपए खर्च होते हैं।इस योजना के आने के बाद से सालाना खर्च बढ़कर लगभग 15,000 करोड़ रुपए तक होने का अनुमान लगाया जा रहा है।