• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • बिज़नेस

Budget 2026: वैश्विक चुनौतियों के बीच मजबूत अर्थव्यवस्था और विकसित भारत पर फोकस – वित्त मंत्री

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना लगातार नौवां आम बजट पेश कर रही हैं। बजट भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियो...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 11:24:29 AM (IST)Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 11:24:29 AM (IST)
Budget 2026: वैश्विक चुनौतियों के बीच मजबूत अर्थव्यवस्था और विकसित भारत पर फोकस – वित्त मंत्री
निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं बजट 2026

बिजनेस डेस्क। india budget 2026।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना लगातार नौवां आम बजट पेश कर रही हैं। बजट भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों और फैसलों के चलते देश की आर्थिक वृद्धि को मजबूती मिली है और गरीबी घटाने में भी मदद हुई है। उन्होंने बताया कि भारत ने करीब 7 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है।

वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत को वैश्विक बाजारों के साथ और अधिक एकीकृत होने की जरूरत है। इसके लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर संरचनात्मक सुधार किए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि केवल 2025 में ही 350 से ज्यादा सुधारों की शुरुआत की गई है, जिससे अर्थव्यवस्था को गति मिली है।


सीतारमण ने यह भी कहा कि मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद सरकार का ध्यान एक मजबूत और स्थिर बजट पर केंद्रित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य ‘विकसित भारत’ के विजन को आगे बढ़ाना है और इसके लिए आर्थिक सुधारों की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

तीन कर्तव्य और छह फोकस एरिया होंगे

विकसित भारत के लिए वित्त मंत्री ने गिनाए सरकार के तीन कर्तव्य और छह फोकस एरिया होंगे। निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में 3 समर्पित केमिकल क्लस्टर स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल के डेडिकेटेड कॉरिडोर बनेगा। इसके साथ ही इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के लिए उपकरण और सामग्री उत्पादन, सप्लाई चेन मजबूत करने के लिए आईएसएम 2.0 शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: बजट से पहले ही लगा झटका! आज से इन चीजों के लिए चुकानी होगी ज्यादा कीमत, जानें क्या हुआ महंगा