• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 60%, जनवरी 2026 से लागू होगी नई दरें, जानें आपकी सैलरी पर कितना होगा इजाफा

केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। शनिवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते (DA) म...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 19 Apr 2026 04:52:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Apr 2026 04:52:42 PM (IST)
महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 60%, जनवरी 2026 से लागू होगी नई दरें, जानें आपकी सैलरी पर कितना होगा इजाफा
चपरासी से लेकर IAS तक की बढ़ेगी सैलरी। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी
  2. चपरासी से लेकर IAS तक की बढ़ेगी सैलरी
  3. जानें आपकी बेसिक पे पर कितना होगा फायदा

बिजनेस डेस्क। केंद्र सरकार ने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशियों का पिटारा खोल दिया है। शनिवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले के बाद अब डीए 58% से बढ़कर 60% हो गया है।

सरकार का यह फैसला 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि कर्मचारियों को न केवल बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी, बल्कि उन्हें जनवरी से अप्रैल तक का चार महीने का बकाया (Arrear) भी दिया जाएगा।


कैबिनेट के फैसले की बड़ी बातें

  • किसे मिलेगा लाभ: इस बढ़ोतरी का फायदा चपरासी से लेकर IAS रैंक के अधिकारियों और सभी पेंशनभोगियों (DR) को मिलेगा।
  • कब से लागू: नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी।
  • आधार: डीए की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आंकड़ों के आधार पर की गई है।
  • पिछली बढ़ोतरी: इससे पहले 1 अक्टूबर 2025 को डीए 3% बढ़ाकर 58% किया गया था।

आपकी सैलरी पर कितना होगा असर?

महंगाई भत्ता हमेशा कर्मचारी की बेसिक सैलरी (मूल वेतन) पर कैलकुलेट किया जाता है। डीए 60% होने का अर्थ है कि अब आपकी जितनी बेसिक सैलरी है, उसका 60 प्रतिशत हिस्सा आपको भत्ते के रूप में मिलेगा।

क्रमांक पद बेसिक सैलरी (₹) पुराना महंगाई भत्ता (58%) नया महंगाई भत्ता (60%) सैलरी में कुल बढ़ोतरी (₹)
1 चपरासी 18,000 10,440 10,800 360
2 क्लर्क 19,900 11,542 11,940 398
3 अपर डिवीजन क्लर्क 25,500 14,790 15,300 510
4 सेक्शन ऑफिसर 56,100 32,538 33,660 1,122
5 डायरेक्टर 1,23,000 71,340 73,800 2,460
6 जॉइंट सेक्रेटरी 1,44,200 83,636 86,520 2,884
7 सेक्रेटरी 2,25,000 1,30,500 1,35,000 4,500

8वें वेतन आयोग का इंतजार, 7वें के तहत मिला लाभ

फिलहाल यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर ही लागू की गई है, क्योंकि 8वां वेतन आयोग अभी पाइपलाइन में है। कर्मचारियों के बीच डीए घोषणा में देरी को लेकर काफी चिंता थी, जिसे सरकार ने अब दूर कर दिया है।

यह भी पढ़ें- कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, कैबिनेट ने DA में 2% बढ़ोतरी को दी मंजूरी, अब मिलेगा 60% महंगाई भत्ता

इस बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के खजाने पर बोझ तो बढ़ेगा, लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच मध्यमवर्गीय सरकारी परिवारों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। चपरासी से लेकर बड़े अफसरों तक, हर वर्ग की इन हैंड सैलरी में अब सम्मानजनक इजाफा देखने को मिलेगा।