• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

Festive Season Smart TV Offers: दिवाली पर सैमसंग, सोनी और एलजी 4K टीवी पर भारी डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर्स

इस फेस्टिवल सीजन अगर आप अपने घर स्मार्ट टीवी लाने का सोच रहे हैं तो यह एक सही मौका हो सकता है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 03:51:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 03:51:45 PM (IST)
Festive Season Smart TV Offers: दिवाली पर सैमसंग, सोनी और एलजी 4K टीवी पर भारी डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर्स
दिवाली पर सैमसंग, सोनी और एलजी 4K टीवी पर भारी डिस्काउंट

HighLights

  1. क्या आप अपने घर स्मार्ट टीवी लाने का सोच रहे हैं?
  2. सैमसंग, सोनी, और एलजी स्मार्ट टीवी पर भारी छूट देखने को मिल रही
  3. 55 इंच का टीवी कम कीमत पर मिल रहा है

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। इस दीवाली क्या आप अपने घर स्मार्ट टीवी लाने का सोच रहे हैं? अगर हां तो यह बहुत अच्छा मौका है क्योंकि सैमसंग, सोनी, और एलजी स्मार्ट टीवी पर भारी छूट देखने को मिल रही है।

कहीं 55 इंच का टीवी कम कीमत पर मिल रहा है, तो कहीं बड़े स्क्रीन वाले 4K टीवी पर हजारों रुपये बचाने का मौका है। आइए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में.

सैमसंग टीवी

सैमसंग वीक 2026 की शुरुआत 7 अक्टूबर से हो चुकी है। कंपनी की घोषणा के मुताबिक, इस सेल में चुनिंदा टीवी पर 51% तक की छूट मिल रही है।

सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर 55 इंच का नियो क्यूएलईडी 4K स्मार्ट टीवी ₹95,990 में है, मूल कीमत ₹1,09,900 है, यानी दोनों कीमतों में ₹13,910 का अंतर है। हालांकि, यह ऑफर चुनिंदा मॉडल पर लागू है पर चेक जरूर कर लें.


सोनी टीवी

अगर अपने घर बड़ी स्क्रीन वाली सोनी टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की डील देख सकते हैं। Sony BRAVIA 3 सीरीज का 65 इंच 4K स्मार्ट टीवी ₹89,990 में सूचीबद्ध है। इसकी मूल कीमत ₹1,64,900 है, दोनों कीमतों में ₹74,910 का अंतर है।

यह टीवी बड़े स्क्रीन और 4K डिस्प्ले के साथ आता है। ऑर्डर करने से पहले आप अमेजन पर मौजूदा कीमत की पुष्टि जरूर करें। बैंक ऑफर या पुराने टीवी के बदले मिलने वाली छूट से अतिरिक्त बचत भी हो सकती है।

एलजी टीवी

फ्लिपकार्ट पर एलजी के ऑफर भी देख सकते हैं। एलजी का 55 इंच 4K एलईडी स्मार्ट टीवी ₹35,899 में सूचीबद्ध है, जबकि इसकी बताई गई मूल कीमत ₹71,990 है। दोनों कीमतों के बीच ₹36,091 का अंतर है।

खरीदारी से पहले फ्लिपकार्ट पर इसकी मौजूदा कीमत, बैंक ऑफर और पुराने टीवी के बदले मिलने वाली छूट की शर्तें जरूर जांच लें।