• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

PF बैलेंस चेक करना हो या कोई क्लेम, बस Hello बोलना होगा EPFO के WhatsApp पर, मिल जाएगी सारी अपडेट

अब आप घर बैठे EPFO के WhatsApp चैनल पर बस एक Hello मैसेज करके PF बैलेंस और क्लेम की सारी जानकारी आराम से ले सकते है.

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 03:49:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 04:01:24 PM (IST)
PF बैलेंस चेक करना हो या कोई क्लेम, बस Hello बोलना होगा EPFO के WhatsApp पर, मिल जाएगी सारी अपडेट
EPF बैलेंस कैसे चेक करें।

HighLights

  1. बस Hello बोलना होगा EPFO के WhatsApp पर
  2. EPFO के WhatsApp से कैसे जुड़े
  3. EPFO के WhatsApp से आपको क्या फायदा ?

बिजनेस डेस्क। अगर आप भी नौकरी करते है तो आपका भी हर महीने PF कटता होगा। ऐसे में आपको अपना PF बैलेंस चेक करना हो या कोई जरूरी अपडेट चाहिए तो अब आपको बार बार EPFO पोर्टल नहीं जाना होगा। अब आप बस WhatsApp पर Hi, Hello भेज कर अपनी सारी डिटेल्स पा सकते है।

अब आपको EPFO से पैसे निकालने हो तो सुबह से रात तक दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होगें। पैसे निकालना हो, चेक करना हो या कोई और PF से जुड़ी जरूरी जानकारी चाहिए तो आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है घर बैठे बस एक मैसेज करना होगा।


EPFO ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि वो WhatsApp पर अपना ऑफिशियल चैनल शुरू कर रहे हैं।

EPFO के WhatsApp से कैसे जुड़े

अगर आप भी EPFO के WhatsApp से जुड़ना चाहते है तो इस लिंक (https://www.whatsapp.com/channel/0029Vb6kmH48Pgs8ftd6Kw3Y) पर क्लिक करके जुड़ सकते है।

चैनल से जुड़ने के बाद आप जब Hello भेजेंगे तो EPFO जांच करेगा कि ये मैसेज UAN से जुड़े रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से आया है या नहीं। नंबर वेरिफिकेशन होने के बाद आपको मेन्यू दिखेगा जिसमे अलग-अलग सर्विस के ऑप्शन होंगे। इसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुनकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

EPFO के WhatsApp से आपको क्या फायदा ?

  • अगर आपको अपने PF खाते में जमा रकम यानी PF Balance की जानकारी चाहिए तो यहां मिल जाएगी।
  • EPFO से जुड़े Claim Status को चेक करना हो।
  • अगर आपको पिछले 5 ट्रांजैक्शन की डिटेल चाहिए।
  • EPFO की जरूरी सेवाओं और कोई नई अपडेट की जानकारी यहां मिल सकती है।