Diwali से ठीक पहले महंगी हुई मिठाइयां, घी, मक्खन, दही के दाम भी बढ़े, यहां चेक करें नए दाम
दिवाली से पहले कई डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ गए हैं, घी, मक्खन, दही से लेकर मिठाइयों तक के दाम बढ़ गए हैं।
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 02:50:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 03:00:54 PM (IST)
दिवाली से ठीक पहले महंगी हुई मिठाइयां, घी, मक्खन, दही के दाम भी बढ़े, यहां चेक करें नए दामHighLights
- दिवाली से ठीक पहले महंगी हुई मिठाइयां
- घी, मक्खन, दही समेत कई डेयरी प्रोडक्ट्स के रेट बढ़ गए
- नई कीमतें कल बुधवार 28 अक्टूबर से लागू हो रही
बिजनेस डेस्क। फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही मिठाइयों के दाम बढ़ा दिए गए हैं, सिर्फ मिठाई ही नहीं बल्कि घी, मक्खन, मिल्कशेक, दही, लस्सी समेत कई डेयरी प्रोडक्ट्स के रेट बढ़ गए हैं। नई कीमतें कल बुधवार 28 अक्टूबर से लागू हो रही हैं, चलिए आपको नया रेट बता देते हैं।
तमिलनाडु की डेयरी कंपनी Aavin ने दिवाली से पहले 63 प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा दिए हैं।
घी और मक्खन के दाम
- आविन के 100 ग्राम घी का पैक 85 रुपये से बढ़कर 95 रुपये हो जाएगा।
- 500 मिलीलीटर घी के पैक की कीमत 365 रुपये से बढ़कर 400 रुपये हो गई है।
- 100 ग्राम मक्खन के लिए अब ग्राहकों को 60 रुपये की जगह 70 रुपये चुकाने होंगे।
रसगुल्ला और गुलाब जामुन भी महंगे
दिवाली पर मिठाइयों की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है। आविन ने रसगुल्ला और गुलाब जामुन समेत कई मिठाइयों के दाम बढ़ाए हैं। 100 ग्राम रसगुल्ला 45 रुपये की जगह 50 रुपये में मिलेगा। गुलाब जामुन भी 30 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है।