_m.webp)
बिजनेस डेस्क। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो दिवाली की खरीदारी करने के लिए इन सारे मार्केट्स में जा सकते हैं।
लक्ष्मी नगर बाजार में आपको किफायती कपड़े, एक्सेसरीज, घर की सजावट का सामान, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, सजे हुए दीये, मोमबत्तियां, हर चीज आसानी से मिल जाती है।
कृष्णा नगर में दिवाली के दौरान अलग ही रौनक रहती है। यहां आपको सुगंधित फूलों वाली मोमबत्तियां, टेपेस्ट्री, रंगे हुए दीये, रंगीन बत्तियां, मिट्टी के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और भी बहुत कुछ मिलेगा।
दिवाली पर मां लक्ष्मी की सुंदर मूर्तियां और चांदी के सिक्के यहां मिल जाएंगे।
डिजाइनर कपड़ों के लेटेस्ट कलेक्शन से लेकर त्योहारों के लिए बेहतरीन आउटफिट्स तक - खान मार्केट में आपको सब कुछ मिल जाएगा।
किनारी बाजार दिल्ली का लोकप्रिय थोक बाजार है, जो दिवाली की खरीदारी के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। यहां मोमबत्ती से लेकर लैंपशेड, मिट्टी के बर्तनों से लेकर दीयों तक सब मिल जाता है।
इंदिरा बाजार में आपको दिवाली की हर एक चीज मिल जाएगी, जैसे कि घर के सजावट का सामान हो या रंग-बिरंगी बत्तियां हों।
इस बाजार में आपको कपड़े, बर्तन से लेकर एक्सेसरीज, जूते-चप्पल और गिफ्ट पैक तक सब कुछ मिलता है।
दिवाली में अगर आप दीये, गमले, फूलदान जैसी चीजें खरीदना चाहते हैं, तो आपको यहां जरूर आना चाहिए।
शाहदरा मार्केट में आपको एथनिक कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज, जूते-चप्पल सब किफायती दामों पर मिल जाएंगे।
अगर आप मॉडर्न फर्नीचर की तलाश में हैं, तो पंचकुइयां मार्ग आपके लिए सही जगह है। यहां आपको काफी खूबसूरत होम डेकोर आइटम और लकड़ी के फर्नीचर किफायती दामों पर मिल जाएंगे।