Fevicol Price Hike 2026: साल में तीसरी बार महंगा हुआ फेविकोल, जानें नई कीमतें और दाम बढ़ने की वजह
फेविकोल की कीमतें साल में तीसरी बार बढ़ने जा रही हैं। आइए जानते हैं कि क्यों बढ़ रहा है इतना रेट।
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 03:24:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 03:24:28 PM (IST)
Fevicol Price Hike 2026: साल में तीसरी बार महंगा हुआ फेविकोल, जानें नई कीमतें और दाम बढ़ने की वजहHighLights
- साल में तीसरी बार बढ़ी फेविकोल की कीमतें
- कीमत में प्रति किलो 5 रुपये की बढ़ोतरी की है
- कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का असर
बिजनेस डेस्क। फेविकोल बनाने वाली कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने अक्टूबर में अपने कई उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने फेविकोल की कीमत में प्रति किलो 5 रुपये की बढ़ोतरी की है।
पिडिलाइट ने फेविकोल के कई उत्पादों की कीमतों में 5 रुपये की बढ़ोतरी की है। जैसे कि फेविकोल एमआर (MR), फेविकोल एसएच (SH), फेविकोल मरीन और फेविकोल प्रोबॉन्ड।
इसका क्या इस्तेमाल है?
बता दें कि इन उत्पादों का इस्तेमाल लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजे, अलमारी और दूसरे कामों में किया जाता है।
कीमतें बढ़ने का असर
कीमतों में बढ़ोतरी का असर उन दुकानदारों और कारीगरों पर पड़ सकता है, जो नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करते हैं।
इससे पहले भी कई बार बढ़ा चुकी है कीमत
- पिडिलाइट ने साल 2026 में इससे पहले भी कीमतों में बदलाव किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मई-जून में कंपनी ने फेविकोल के दाम 10 रुपये प्रति किलो बढ़ाए थे।
- इसके बाद जुलाई में भी 26 रुपये प्रति किलो की एक और बढ़ोतरी की गई थी।
- अगस्त में कंपनी ने 10 रुपये प्रति किलो की छूट दी थी, लेकिन अक्टूबर में कीमतें फिर बढ़ा दी गई हैं।
कीमत क्यों बढ़ा रही है कंपनी?
इसकी सबसे बड़ी वजह कच्चे माल की बढ़ती कीमतें हैं।