• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

3 Financial Decisions: पैसे से जुड़े ये 3 फैसले अभी करें, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी

आज शेयर बाजर बढ़त के साथ शुरू हुआ है। ऐसे में अगर आप पैसा लगा देते है और अगर कल मार्केट गिर गया तो पैसे निकाल लेते है तो आप पैसे से जुड़े फैसले सही नह...और पढ़ें

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 02:57:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 03:02:35 PM (IST)
3 Financial Decisions: पैसे से जुड़े ये 3 फैसले अभी करें, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी
पैसे से जुड़े ये 3 फैसले अभी करें

HighLights

  1. पैसे से जुड़े ये 3 फैसले अभी करें
  2. SIP की शुरूआत करें
  3. इमजेंसी फंड जरूर बनाएं

बिजनेस डेस्क। मार्केट में हर दिन उतार चढ़ाव होता है तो बाजार को देखकर इमोशन में डिसीजन लेना सही नहीं हैं। अगर आप चाहते है आप एक सुकून की जिंदगी जिए और आपका पैसा भी बढ़ता रहे तो आपको कुछ सही फाइनेंसियल लेने की जरूरत हैं।

SIP की शुरूआत करें

अगस्त में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी SIP के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश का नया रिकॉर्ड बन गया हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में SIP इनफ्लो महीने-दर-महीने मामूली बढ़कर 32,297 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि जुलाई में ये 31,961 करोड़ रुपए था। इसका मतलब है कि निवेशक समझदारी से निवेश कर रहे हैं।


जॅाब लगते ही आपको अपनी SIP शुरू कर देनी चाहिए। पैसे को हमेशा डाइवर्सिफाई करके लगाना चाहिए, कुछ लार्ज कैप में, कुछ स्मैल कैप में, कुछ मिड कैप में और एक ही फंड नहीं बल्कि अलग अलग फंड में भी ताकि पैसा हर तरफ से बढ़े और आपका अच्छा खासा वैल्थ तैयार हो जाएं। पैसा हमेशा लान्गटर्म इंवेस्टमेंट में बढ़ता है तो धैर्य के साथ निवेश करें। आप अपने फाइनेंसियल एडवाइजर की सलाह से ही इंवेस्ट करें, वो आपके पोर्टफोलियो को सही तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

इमजेंसी फंड जरूर बनाएं

आपके पास इमरजेंसी फंड होना ही चाहिए, हमेशा इमरजेंसी फंड 3 से 6 महीने का आपके खर्च के बराबर होना चाहिए। अगर कभी अचानक से आपकी नौकरी चली गई या कुछ और खर्च बढ़ गई तो इमरजेंसी फंड इसमें आपकी मदद करता हैं।

हेल्स इंश्योरेंस

हेल्स इंश्योरेंस तो बहुत ही जरूरी है। आपको अपने और अपने परिवार के लिए एक हेल्स इंश्योरेंस जरूर ले लेना चाहिए। एक मेडिकल इमरजेंसी आपके पूरे लाइफ की सैविंग्स खत्म कर सकता हैं, इसलिए हैल्थ इंश्योरेंस जरूर लें। इसके अलावा टर्म इंश्योरेंस भी आप ले सकते हैं।

निवेश से जुड़े जरूरी फैसले हमेशा किसी फाइनेंसियल एडवाइजर के जरिए ही लें।