_m.webp)
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। साल का सबसे बड़ा सेल यानी Flipkart बिग बिलियन डेज जल्द ही शुरू होने वाला है। आइये इस आर्टिकल में जानते है आपको क्या क्या सस्ता मिलने वाला है।
Flipkart ने आखिरकार वो डेट रिलीज कर ही दी जिसका इंतजार पूरे साल लोगों को रहता है।
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 9 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। लेकिन फ्लिपकार्ट प्लस और फ्लिपकार्ट ब्लैक यूजर्स के लिए ये सेल एक दिन पहले यानी 8 अक्टूबर से ही शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने सेल में मिलने वाले बैंक ऑफर्स की भी घोषणा कर दी है।
हर साल की तरह इस बार भी आपको स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज जैसे कई चीजें सस्ते में मिलने वाली है। सेल में Apple के iPhones, Samsung के प्रीमियम S-सीरीज व फोल्डेबल फोन्स, साथ ही OnePlus, Xiaomi और Realme के स्मार्टफोन्स सस्ते में देखने को मिल सकते है। इसके अलावा, लैपटॉप, इयरबड्स, स्मार्टवॉच पर भी भारी डिस्काउंट दिया जाएगा, जिससे महंगे गैजेट्स बजट में आ जाएंगे।
स्मार्टफोन्स के अलावा स्मार्ट टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज और एयर कंडीशनर जैसे बड़े होम अप्लायंसेज पर भी तगड़ी डील्स मिलने वाली हैं। इसके साथ ही फैशन, ब्यूटी और होम डेकोर प्रोडक्ट्स पर भी ऑफर्स देखने को मिलेंगे।
बता दें कि फ्लिपकार्ट के पेज पर अभी नहीं बताया गया है कि किस फोन पर या किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट मिलेगा।
Flipkart ने बताया कि इस सेल में Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर 10% का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा अगर आप सुपरमनी से प्रोडक्ट खरीदते है तो हर ट्रांजैक्शन पर 10% का डिस्काउंट आपको मिलेगा।