
ऑनलाइन शॉपिंग की डिमांड समय के साथ बढ़ती जा रही है। ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनियों को कर्मचारी की भी जरूरत है। इस लिए इस फेस्टिव सीजन Flipkart 2.50 लाख से ज्यादा भर्ती करने वाली है।
आज कल मिनट कल्चर काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऑर्डर करते ही मिनटों में आपको सामान मिल जाता है। पहले तो मार्केट में ब्लिंकिट का तबादला था लेकिन अब धीरे धीरे कई कंपनी इसमें उतर चुकी है। फ्लिपकार्ट ने भी फ्लिपकार्ट मिनट शुरू कर दिया है, जिस वजह से काफी रोजगार बढ़ रही है।
फ्लिपकार्ट करीब 75,000 पदों पर ऐसे लोगों को मौका देगी, जो पहली बार वर्कफोर्स का हिस्सा बनेंगे। बता दें कि ये कुल रोजगार अवसरों का करीब 30 फीसदी है।
फेस्टिव सीजन में लाखों एक्स्ट्रा ऑर्डर आने की संभावना को देखते हुए कंपनी देश भर में कर्मचारियों की भर्ती कर रही है। कंपनी की ये हायरिंग देशभर में फैले 7000 से ज्यादा Ekart सुविधाओं से जुड़ी है, जिसमें सॉर्टेशन हब, फुलफिलमेंट सेंटर और लास्ट-माइल डिलीवरी ऑपरेशन शामिल हैं।
नई नौकरियों में सबसे बड़ा हिस्सा लास्ट-माइल डिलीवरी का होगा। इसमें करीब 60 फीसदी नए रोजगार यानी लगभग 1.4 लाख होंगे। बता दें कि फ्लिपकार्ट मिनट्स की बढ़ती सेवाओं को देखते हुए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
फ्लिपकार्ट के सप्लाई चेन वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ाई जा रही है। फिलहाल सप्लाई चेन में 20 फीसदी से ज्यादा कर्मचारी महिलाएं हैं।
फेस्टिव सीजन से पहले ई-कॉमर्स सेक्टर में रोजगार का माहौल देखने को मिल रहा है। अमेजन इंडिया ने भी 1.6 लाख से ज्यादा अवसर का बताया है। मीशो पहले ही 10 लाख से ज्यादा सीजनल जॉब्स तैयार होने की उम्मीद बता चुका है।