• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • बिज़नेस

फ्री फ्री फ्री.. भारत के इस ट्रेन में सफर करें और मुफ्त खानें का लाभ उठाएं

अगर आप इस ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको कोई जरूरत नहीं है खाना ले जाने की क्योंकि यहां आपको फ्री खाना मिलता है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 04:26:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 04:26:48 PM (IST)
फ्री फ्री फ्री.. भारत के इस ट्रेन में सफर करें और मुफ्त खानें का लाभ उठाएं
Free Food in Train

HighLights

  1. भारत में इस ट्रेन में आपको ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर सब फ्री में मिलता है
  2. जनरल से लेकर एसी कोच तक के सभी यात्रियों को फ्री में खाना मिलता है
  3. यात्रियों को पिछले 29 साल से फ्री भोजन की सुविधा मिल रही

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत में एक अनोखा ट्रेन है जिसमें आपको ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर सब फ्री में मिलता है। इस ट्रेन से ट्रेवल करते टाइम आपको खाना ले जाने की कोई जरूरत नहीं होती है। जनरल से लेकर एसी कोच तक के सभी यात्रियों को फ्री में खाना मिलता है। इस ट्रेन का नाम Amritsar-Nanded Sachkhand Express है।

Amritsar-Nanded Sachkhand Express

Amritsar-Nanded Sachkhand Express ट्रेन में यात्रियों को लंगर की सुविधा मिलती है, वे फ्री में खाना, नाश्ता और डिनर तीनों कर सकते हैं। जिसमें यात्रियों को पिछले 29 साल से फ्री भोजन की सुविधा मिल रही है। बता दें कि ये ट्रेन नांदेड़ और अमृतसर के बीच चलती है।


2081 किमी का सफर करने में ट्रेन को 33 घंटे का समय लगता है। इस दौरान वह 39 स्टेशनों पर रुकती है और इनमें से छह स्टेशनों दिल्ली, भोपाल, परभनी, जालना, औरंगाबाद और मराठवाड़ा पर यात्रियों के लिए लंगर की व्यवस्था रहती है।

ट्रेन का स्टॉपेज यात्रियों के हिसाब से होता है ताकि यात्री आराम से लंगर लेकर खा सकें। इस दौरान जनरल से लेकर एसी कोच तक के सभी यात्री अपने-अपने बर्तन साथ लेकर आते हैं। नई दिल्ली और डबरा स्टेशन पर तो लंगर की व्यवस्था दोनों तरफ से रहती है। कई साल से यात्रियों को मुफ्त लंगर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- डीजल कार या पेट्रोल कार.. कौन सी है ज्यादा महंगी और आपके लिए क्या है सही?

खाने में क्या-क्या होता है ?

लंगर में हर दिन अलग-अलग खाना होता है जैसे कि कढ़ी-चावल, छोले, दाल, खिचड़ी और आलू-गोभी या दूसरी सब्जी परोसी जाती है। इसका खर्चा गुरुद्वारों को मिलने वाले दान से पूरा होता है।

साल 1995 में इस ट्रेन को हफ्ते में एक बार चलाया जाता था, बाद में हफ्ते में दो बार चलाया जाने लगा। इसके बाद साल 1997-1998 के दौरान हफ्ते में पांच दिन चलने लगी और साल 2007 से ट्रेन सप्ताह के हर दिन चल रही है।