खुशखबरी! त्योहारों पर मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर, जानें किन-किन राज्यों को मिलेगा
इस फेस्टिवल सीजन गैस सिलेंडर आपको फ्री में मिलने वाला है, आइए जानते हैं कैसे आप इसका फायदा उठा सकते हैं।
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 03:45:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 03:45:54 PM (IST)
Free Gas CylinderHighLights
- गैस सिलेंडर से जुड़ी एक अच्छी खबर है
- त्योहारों पर मिलेगा फ्री एलपीजी सिलेंडर
- देश के कई राज्यों में त्योहारों के अवसर पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिल रहा
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। गैस सिलेंडर से जुड़ी एक अच्छी खबर है। फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ ही कई राज्यों में गैस सिलेंडर फ्री दिया जा रहा है।
देश के कई राज्यों में त्योहारों के अवसर पर पूरी तरह मुफ्त एलपीजी (LPG) सिलेंडर मिल रहा है।
हाल ही में दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड धारकों को 1 सिलेंडर की कीमत के बराबर आर्थिक मदद बैंक अकाउंट में भेजने का ऐलान किया है। यूपी में भी योगी सरकार त्योहार के मौके पर अकाउंट में सिलेंडर भराने के पैसे भेजती है।
इसके साथ ही उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और गोवा समेत कई राज्यों में मुफ्त सिलेंडर की यह सुविधा दी जा रही है।
दिल्ली और यूपी में त्योहार पर मिलता है मुफ्त सिलेंडर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुसार, राज्य के सभी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ मिलता है।
दिल्ली सरकार के अनुसार, दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को यह लाभ दिया जा रहा है। दिल्ली सरकार घर पर सिलेंडर भेजने के बजाय सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में 1 सिलेंडर की कीमत के बराबर की आर्थिक सहायता त्योहार से ठीक पहले ट्रांसफर करती है।
किन-किन राज्यों में मिलता है मुफ्त सिलेंडर?
- उत्तर प्रदेश सरकार करीब 1.86 करोड़ उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को साल में 2 मुफ्त सिलेंडर (पहला दीपावली और दूसरा होली पर) देती है।
- दिल्ली के सभी राशन कार्ड धारक परिवारों को साल में 2 मुफ्त सिलेंडर (दीपावली और होली पर) दिए जाते हैं।
- आंध्र प्रदेश की 'दीपम 2.0 योजना' के तहत सफेद राशन कार्ड धारक महिलाओं को साल में 3 मुफ्त सिलेंडर दिए जाते हैं, जिन्हें हर 4 महीने के अंतराल पर बुक किया जा सकता है।
- गोवा सरकार अपने अंत्योदय अन्न योजना और कम आय वाले परिवारों को साल में 3 मुफ्त सिलेंडर देती है, जिसके लिए सालाना 3000 रुपये की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
- उत्तराखंड सरकार सभी 'अंत्योदय राशन कार्ड' धारक गरीब परिवारों को साल में 3 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराती है।