
बिजनेस डेस्क। दीवाली के मौके पर सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। 1.89 करोड़ परिवारों को एलपीजी सब्सिडी के पैसे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 1.89 करोड़ परिवारों को दिवाली का तोहफा दिया है। योगी सरकार ने दिवाली पर रसोई गैस सिलेंडर का पैसा खाते में भेज दिया है। लगभग 18.9 लाख पात्र परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का सब्सिडी दिया गया है।
इससे महिलाओं और कम आय वाले परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा।
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "जब सरकार की प्राथमिकता अपना ही परिवार हो, तो प्रशासन की नीतियों के कारण गरीब परिवारों की तकलीफें अनदेखी रह जाती हैं।प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की रसोई तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाया गया है, जिससे हमारी माताओं और बहनों को बेहतर स्वास्थ्य, सुविधा और सम्मान मिला है।
(1).jpg)