पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से हैं परेशान? ये 2 क्रेडिट कार्ड हर महीने कराएंगे बंपर बचत!
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं। ऐसे में फ्यूल स्टेशन पर जाने से पहले हर किसी को अपना बजट देखना पड़ता है। लेकिन अब आपको ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं है।
Publish Date: Sun, 17 May 2026 03:26:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 May 2026 03:26:46 PM (IST)
2 क्रेडिट कार्ड हर महीने कराएंगे बंपर बचत!HighLights
- बढ़ते ईंधन के दाम: ये दो क्रेडिट कार्ड फ्यूल पर कराएंगे बंपर बचत
- वेलकम बेनिफिट: कार्ड लेते ही मिलेंगे ₹1500 तक के शानदार रिवॉर्ड्स
- सही चुनाव करें: अपनी सुविधा के अनुसार चुनें IOCL या BPCL का बेस्ट कार्ड
बिजनेस डेस्क। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रही हैं। ऐसे में फ्यूल स्टेशन पर जाने से पहले हर किसी को अपना बजट देखना पड़ता है। लेकिन अब आपको ज्यादा फिक्र करने की जरूरत नहीं है। मार्केट में ऐसे कई 'फ्यूल क्रेडिट कार्ड' हैं जो आपकी इस टेंशन को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
आज हम आपको देश के दो सबसे लोकप्रिय फ्यूल क्रेडिट कार्ड्स - Indianoil RBL Bank XTRA Credit Card और BPCL SBI Credit Card की तुलना करके बताएंगे कि आपके लिए कौन सा बेस्ट है।
फीस और चार्जेस: दोनों में क्या अंतर है?
फीस के मामले में दोनों ही कार्ड्स लगभग एक समान हैं। जॉइनिंग फीस दोनों कार्ड्स के लिए लगभग ₹1,500 है। दोनों ही कार्ड्स में ₹1,500 की एनुअल फीस लगती है। जहां BPCL SBI कार्ड मुख्य रूप से फ्यूल पर फोकस करता है, वहीं Indianoil RBL कार्ड फ्यूल के साथ-साथ अन्य रिवॉर्ड्स का विकल्प भी देता है।
वेलकम बेनिफिट: शुरुआत में ही बंपर फायदा
कार्ड लेते ही आपको मिलने वाले फायदे (Welcome Benefits) इस प्रकार हैं...
- Indianoil RBL Bank XTRA: कार्ड जारी होने के 30 दिनों के भीतर न्यूनतम ₹500 का पहला ट्रांजेक्शन करने पर आपको 3,000 फ्यूल पॉइंट्स मिलते हैं।
- BPCL SBI Credit Card: जॉइनिंग फीस का भुगतान करते ही आपको 6,000 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं, जिनकी कुल वैल्यू ₹1,500 (फीस के बराबर) होती है।
![naidunia_image]()
रिवॉर्ड और बचत का गणित
Indianoil RBL Bank XTRA Credit Card:
- IOCL पंप पर ईंधन खर्च करने पर हर महीने अधिकतम 2,000 फ्यूल पॉइंट्स कमा सकते हैं।
- पॉइंट वैल्यू: अगर इसे IOCL पंप पर भुनाते हैं तो 1 फ्यूल पॉइंट = ₹0.50 होता है, लेकिन RBL बैंक पोर्टल पर इसकी वैल्यू घटकर ₹0.10 रह जाती है।
BPCL SBI Credit Card:
- BPCL पंप से फ्यूल, लुब्रिकेंट्स या भारत गैस (Bharat Gas) की वेबसाइट/ऐप पर प्रति ₹100 के खर्च पर 25 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
- ग्रोसरी, डिपार्टमेंटल स्टोर, मूवी और डाइनिंग पर प्रति ₹100 के खर्च पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।
- अन्य रिटेल खर्चों पर प्रति ₹100 पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट मिलता है।
- पॉइंट वैल्यू: यहां 4 रिवॉर्ड पॉइंट्स = ₹1 (यानी 1 पॉइंट = ₹0.25) होता है।
दोनों कार्ड्स के नुकसान (Cons)
![naidunia_image]()
कोई भी कार्ड चुनने से पहले उनकी कमियों को जानना भी जरूरी है। Indianoil RBL XTRA कार्ड से अगर आप फ्यूल के अलावा अन्य जगहों पर खर्च करते हैं, तो कोई खास रिवॉर्ड नहीं मिलता। इसमें एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस या लाइफस्टाइल से जुड़ी छूट भी नहीं मिलती है। BPCL SBI Card के फायदे केवल BPCL नेटवर्क तक ही सीमित हैं। अन्य रिटेल खर्चों पर मिलने वाला रिवॉर्ड रेट काफी कम है और इसके 1 रिवॉर्ड पॉइंट की वैल्यू महज ₹0.25 है।