• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

एक ही झटके में अदाणी, अंबानी को हुआ करोड़ों का नुकसान, देखें अब कितनी बची है संपत्ति

अदाणी अब एशिया के सबसे रईस व्यक्ति नहीं रहे, उनकी जगह चीन के एक व्यक्ति ने ली है। दरअसल अदाणी - अंबानी को बड़ा झटका लग गया है, सिर्फ एक दिन में करोड़ो...और पढ़ें

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 05:02:17 PM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 05:30:06 PM (IST)
एक ही झटके में अदाणी, अंबानी को हुआ करोड़ों का नुकसान,  देखें अब कितनी बची है संपत्ति
अदाणी, अंबानी को हुआ करोड़ों का नुकसान

HighLights

  1. कितनी संपत्ति घटी है?
  2. अब कितनी नेटवर्थ है ?
  3. कैसे घट गई अदाणी अंबानी की संपत्ति

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े रईस अदाणी - अंबानी की दौलत घट गई है। सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया के सबसे अमीर एलन मस्क की भी संपत्ति घट गई है।

कितनी संपत्ति घटी है?

एक ही दिन में गौतम अदाणी की नेटवर्थ 4.44 अरब डॉलर यानी ₹42 हजार करोड़ से ज्यादा घट गई। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.78 अरब डॉलर यानी करीब ₹17 हजार करोड़ कम हो गई है।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की दौलत भी 24.8 अरब डॉलर घट गई।

अब कितनी नेटवर्थ है ?

  • ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अदाणी का नेटवर्थ अब 105 अरब डॉलर रह गया और वे दुनिया के अरबपतियों की सूची में 20वें स्थान पर आ गए है।

  • वहीं, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ घटकर 81.3 अरब डॉलर रह गई।
  • एलन मस्क को 24.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और नेटवर्थ अब 892 अरब डॉलर हो गई है।
  • चीन के झांग यिमिंग एशिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए है। यिमिंग 105 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अरबपतियों में 18वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

कैसे घट गई अडानी अंबानी की संपत्ति

दुनिया के अरबपतियों की दौलत में उछाल या गिरावट उनके शेयर्स की वजह से देखने को मिलते हैं। अदाणी की संपत्ति में कमी की वजह अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट है।

NSE के आंकड़ों के मुताबिक, अडानी ग्रुप के प्रमुख शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही।

  • अदाणी एंटरप्राइजेज 4.29% गिरकर ₹2,928.60 पर पहुंच गया, जबकि अडानी पावर 3.80% टूटकर ₹202 पर बंद हुआ।
  • अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ करीब 2.88% गिरकर ₹1,713.80 पर बंद हुआ।
  • अदाणी ग्रीन एनर्जी 2.05% की गिरावट के साथ ₹1,255 पर आ गया है।
  • अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 1.86% की कमजोरी के साथ करीब ₹1,347.50 पर बंद हुआ।
  • अदाणी टोटल गैस करीब 2.46% गिरकर ₹580.15 पर आ गया और अंबुजा सीमेंट्स 2.58% टूटकर ₹381.75 पर रहा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.47% गिरकर ₹1,239 पर बंद हुए, जिस वजह से मुकेश अंबानी की संपत्ति घट गई। जबकि टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में कमजोरी के चलते मस्क को 24.8 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और इस गिरावट के बाद मस्क की नेटवर्थ 892 अरब डॉलर रह गई है।