• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

अमेरिकी डेटा के झटके से सोना-चांदी धड़ाम, सराफा बाजार में हड़कंप

बुधवार देर रात यूएस डेटा जारी होते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर एमसीएक्स तक सोना-चांदी के भाव में जोरदार गिरावट शुरू हो गई। रात 11:30 बजे तक भारतीय ...और पढ़ें

By vivek bafnaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 05:47:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 05:47:45 PM (IST)
अमेरिकी डेटा के झटके से सोना-चांदी धड़ाम, सराफा बाजार में हड़कंप
सोना–चांदी के बिस्किट। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. एमसीएक्स पर चांदी करीब 6000 और सोना 2500 रुपये तक टूटा
  2. रतलाम में भी बिल-हाजर भाव गिरे
  3. एमसीएक्स पर हरे निशान में चल रहा कारोबार अचानक लाल जोन में पहुंच गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : बुधवार देर रात यूएस डेटा जारी होते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर एमसीएक्स तक सोना-चांदी के भाव में जोरदार गिरावट शुरू हो गई। रात 11:30 बजे तक भारतीय बाजार के खुले रहने के दौरान एमसीएक्स पर हरे निशान में चल रहा कारोबार अचानक लाल जोन में पहुंच गया।

कुछ ही घंटों में भाव तेजी से नीचे आने से बुलियन कारोबारियों और निवेशकों में हलचल मच गई। एमसीएक्स पर 236100 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंची चांदी सुबह 230221 रुपये तक लुढ़क गई। इसी तरह सोना 152950 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊंचे स्तर से गिरकर 150483 रुपये पर आ गया। यानी चांदी में करीब 6000 रुपये प्रतिकिलो और सोने में 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट रही।


बिल में सोना 700, चांदी 1000 रुपये सस्ती

बुधवार के मुकाबले गुरुवार को रतलाम सराफा बाजार के बिल यानी आरटीजीएस कारोबार में सोने के भाव 700 रुपये और चांदी के भाव 1000 रुपये तक कम हुए। हाजर यानी नकद कारोबार में भी सोना 100 रुपये और चांदी 500 रुपये तक नीचे आई। बुधवार को एमसीएक्स पर सोना 151450 से बढ़कर 152950 रुपये तक पहुंचा था और इसी भाव पर बंद हुआ। चांदी 233600 से उछलकर 236100 रुपये तक पहुंची और 235275 रुपये पर बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पाट गोल्ड 4367.39 से गिरकर 4264.26 और स्पाट सिल्वर 64.9345 से गिरकर 63.0075 पर बंद हुए।

जनवरी की तेजी के बाद लगातार बदल रही बाजार की चाल

गुरुवार को रतलाम में हाजर सोना 149100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 230500 रुपये प्रतिकिलो रही, वहीं बिल में सोना 155300 रुपये और चांदी 235000 रुपये के भाव पर कारोबार हुआ। बाजार में लंबे समय से चल रहे उतार-चढ़ाव ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। जनवरी 2026 में चांदी चार लाख रुपये प्रतिकिलो के पार पहुंच गई थी। इसके बाद लगातार गिरावट के चलते हाजर भाव करीब 2.17 लाख रुपये तक आ चुके हैं। सोना भी जनवरी में 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंचा था, जो बाद में करीब 1.37 लाख रुपये तक फिसल चुका है।

सोना-चांदी और नीचे जाने के आसार

आगामी दिनों में त्योहार के बाद शादी-ब्याह की सीजन शुरू होने वाली है। ऐसे में वर्तमान में लुढ़क रहे सोना-चांदी के भाव जरूरी खरीदी करने वालों को राहत पहुंचा रहे हैं। सोना-चांदी के लिए 18 सितंबर तक अगले तीन दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इन तीन दिनों में बाजार में भारी उथल-पु्थल देखने को मिलेगी। ज्यादातर विशेषज्ञों की राय बाजार धड़ाम से नीचे जाने की है।

त्योहारी कारोबार पर असर की चिंता

सराफा व्यवसायी ऋषभ संघवी और प्रतीक जैन के अनुसार सोना-चांदी के भाव थोड़े-थोड़े अंतराल में तेजी से ऊपर-नीचे हो रहे हैं। इससे बाजार में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और सराफा कारोबार प्रभावित हो रहा है। ऊंचे भाव पर जनवरी में खरीदी करने वाले लोगों की चिंता भी बनी हुई है। उनका कहना है कि यदि यह उतार-चढ़ाव आगे भी जारी रहा तो आगामी त्योहारी सीजन में बुलियन कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश में जाकर शादी नहीं करने और सोना नहीं खरीदने की अपील का भारतीय बाजार पर असर बताया जा रहा है।

एक नजर सोना-चांदी के भाव पर

तारीख चांदी सोना
17 सितंबर 235100 155300
16 सितंबर 236100 156000
15 सितंबर 234100 155000
14 सितंबर 236100 155700
12 सितंबर 238100 156700
11 सितंबर 235100 156500
10 सितंबर 242100 157700
09 सितंबर 241100 157000
08 सितंबर 239100 157000
07 सितंबर 238800 157500
05 सितंबर 239100 157000
04 सितंबर 242600 159000
03 सितंबर 238600 158000
02 सितंबर 235100 155000
01 सितंबर 244100 158500

(नोट : आरटीजीएस भाव चांदी प्रति किलो व सोना प्रति 10 ग्राम रुपये में)

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: सोना-चांदी में भारी गिरावट, यहां देखें दिल्ली-मुंबई से लेकर भोपाल-इंदौर तक के रेट