
बिजनेस डेस्क। सोना और चांदी दोनों निवेश के लिहाज से आकर्षक हैं, लेकिन मौजूदा बाजार में दोनों की भूमिका अलग है। 28 नवंबर की स्थिति में सोना करीब 1.26 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.53 लाख रुपये प्रति किलो है। सोना जहां स्थिरता और सुरक्षा का विकल्प है, वहीं चांदी अधिक उतार-चढ़ाव के साथ रिटर्न की संभावना रखती है। सोना केंद्रीय बैंकों की खरीद और वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते मजबूत बना हुआ है।
सीए अमित त्रिपाठी के अनुसार दूसरी ओर, चांदी की औद्योगिक मांग, विशेषकर सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में, इसकी दीर्घकालिक संभावनाएं बढ़ाती है।
हालांकि, चांदी में तेज गिरावट और रिकवरी दोनों का जोखिम अधिक है। नए निवेशकों के लिए 65:35 या 70:30 के अनुपात में सोना-चांदी रखना बेहतर संतुलन हो सकता है।
कुल निवेश का 10-15 प्रतिशत ही इन धातुओं में रखें और एकमुश्त खरीदने के बजाय अगले चार से छह महीने में किस्तों से निवेश करें। सोना सुरक्षा देगा, जबकि गिरावट पर चांदी बढ़ाने का अवसर बेहतर रिटर्न दिला सकता है।