Gold Silver Price: सात दिन में 12 हजार सस्ता हुआ सोना और 20 हजार गिरी चांदी! जानें भोपाल सराफा बाजार का ताजा भाव
पिछले सात दिनों में सोना करीब 12 हजार और चांदी 20 हजार रुपये प्रति किलो तक सस्ती होने से बड़ी राहत मिली है।
Publish Date: Mon, 23 Nov 2026 08:02:55 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Nov 2026 08:02:55 AM (IST)
Gold Silver Price: सात दिन में 12 हजार सस्ता हुआ सोना और 20 हजार गिरी चांदी! जानें भोपाल सराफा बाजार का ताजा भावHighLights
- सात दिन में 12 हजार सस्ता हुआ सोना
- डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव
- भोपाल में पिछले 7 दिनों के भाव
बिजनेस डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार आ रही गिरावट से सराफा बाजार में हलचल है। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद पिछले सात दिनों में सोना करीब 12 हजार और चांदी 20 हजार रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है। इससे शादी वाले परिवारों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बन रहे हालात को देखते हुए सोने-चांदी की कीमतों में आगे भी गिरावट की संभावना बनी हुई है। ऐसे में बाजार विशेषज्ञों की सलाह है कि ग्राहक केवल भाव कम होने के कारण जल्दबाजी में बड़ी खरीदारी न करें, बल्कि अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से ही सोना-चांदी खरीदें।
डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव
बाजार विशेषज्ञ नवनीत अग्रवाल बताते हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों और डॉलर इंडेक्स में मजबूती से सोने की कीमतों पर दबाव है। डॉलर इंडेक्स 104 के करीब पहुंचने से निवेशक सोने के बजाय डॉलर में पैसा लगा रहे हैं। वहीं, अखिलेश मित्तल के अनुसार, बड़े निवेशकों की बिकवाली, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां भी सोने-चांदी के भाव में गिरावट की बड़ी वजह हैं।
भोपाल में पिछले 7 दिनों के भाव
- 15 नवंबर: सोना 24 कैरेट 1,37,670 रुपये, 22 कैरेट 1,26,200 रुपये, चांदी 1,95,000 रुपये प्रति किलो।
- 16 नवंबर: सोना 24 कैरेट 1,36,850 रुपये, 22 कैरेट 1,25,450 रुपये, चांदी 1,90,000 रुपये प्रति किलो।
- 17 नवंबर: सोना 24 कैरेट 1,36,100 रुपये, 22 कैरेट 1,24,750 रुपये, चांदी 1,90,000 रुपये प्रति किलो।
- 18 नवंबर: सोना 24 कैरेट 1,33,310 रुपये, 22 कैरेट 1,22,200 रुपये, चांदी 1,85,000 रुपये प्रति किलो।
- 19 नवंबर: सोना 24 कैरेट 1,30,740 रुपये, 22 कैरेट 1,19,850 रुपये, चांदी 1,80,000 रुपये प्रति किलो।
- 20 नवंबर: सोना 24 कैरेट 1,25,620 रुपये, 22 कैरेट 1,15,150 रुपये, चांदी 1,75,000 रुपये प्रति किलो।
- 21 नवंबर: सोना 24 कैरेट 1,25,130 रुपये, 22 कैरेट 1,14,700 रुपये, चांदी 1,75,000 रुपये प्रति किलो।
खरीदारी और निवेश से पहले रखें इन बातों का ध्यान
भोपाल में शादी के सीजन के बीच घटे भाव से ग्राहकों को राहत मिली है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसलिए ग्राहक बाजार पर नजर रखें और जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करें। आभूषण लेते समय हॉलमार्क, कैरेट, शुद्धता, मेकिंग चार्ज और जीएसटी की पूरी जानकारी लें तथा पक्का बिल जरूर लें। वहीं चांदी खरीदते समय भी उसकी शुद्धता और वजन की जांच करना न भूलें।