
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर: सोना-चांदी की कीमतों में नरमी शुक्रवार को भी जारी रही। हालांकि गिरावट सीमित है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार शाम तक सोना केडबरी 20 डालर घटकर 3342 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 33 सेंट घटकर 38.72 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
भारतीय बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतें आंशिक रूप से कमजोर बोली गई। सोना केडबरी 100 रुपये घटकर 98600 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 200 रुपये घटकर 115100 रुपये प्रति किलो रह गई। इस सप्ताह अपनी बढ़त में भारी गिरावट के बाद सोना-चांदी के दाम भी सीमित दायरे में चल रहे। हालांकि डालर के कमजोर होने से समग्र गिरावट को सीमित करने में मदद मिली।
कामेक्स पर सोना वायदा बढ़कर 3342 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 3373 डालर और नीचे में 3342 डालर प्रति औंस और चांदी 38.72 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 39.19 डालर और नीचे में 38.67 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
इंदौर के बंद भाव : इंदौर में सोना केडबरी रवा नकद में 98600 सोना (आरटीजीएस) 101200 सोना 22 कैरेट 92700 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। गुरुवार को सोना 99700 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 115100, चांदी आरटीजीएस 117000 चांदी टंच 115300 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 1290 रुपये प्रति नग बिका। गुरुवार को चांदी 115300 रुपये पर बंद हुई थी।