Gold Rate Today: 10 दिसंबर को सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की कीमत गिरी; यहां देखें कहां मिल रहा सबसे सस्ता
शादी के सीजन में सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखी गई है। बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को कई शहरों में 24 कैरेट सोना सस्ता हुआ, जबकि चांदी के रेट भी स् ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 10 Dec 2025 01:52:24 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Dec 2025 01:56:52 PM (IST)
सिल्वर और गोल्ड के रेट में बुधवार को कमी आई है। (फाइल फोटो)HighLights
- शादी सीजन में सोना-चांदी के रेट में गिरावट।
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,29,580 रुपये।
- चेन्नई में चांदी 1,99,100 रुपये प्रति किलोग्राम।
बिजनेस डेस्क। Gold Silver Rate: शादी के सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले दो दिनों में सर्राफा बाजार में दोनों ही धातुओं के रेट में भारी गिरावट देखने को मिली है।
बुधवार 10 दिसंबर 2025 को सोना एक बार फिर सस्ता हो गया है, जिसका सीधा लाभ अब ग्राहकों को मिलेगा। 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। इसी के साथ चांदी भी लुढ़क गई है। दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का नया रेट अब 1,29,580 रुपये और चांदी 1,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।
दो दिन में सोना कितना सस्ता हुआ?
पिछले दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड के दाम 990 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 910 रुपये गिर चुके हैं। यह शादी के सीजन में ग्राहकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका माना जा रहा है।
![naidunia_image]()
क्या हैं आपके शहर के रेट
- शादी के सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है, जिससे ग्राहकों को राहत मिल रही है। बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को सोना फिर सस्ता हुआ है। दिल्ली सहित कई शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड की कीमतों में परिवर्तन देखा गया है। वहीं चांदी के दाम भी कुछ शहरों में घटे हैं।
आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,27,974 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई, जबकि 22 कैरेट सोना 1,27,462 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा 20 कैरेट की दर 1,17,224 रुपये, 18 कैरेट 95,981 रुपये और 14 कैरेट 74,865 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
यदि प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड 1,29,580 रुपये, मुंबई और कोलकाता में 1,29,430 रुपये, जबकि चेन्नई में यह सबसे अधिक 1,30,900 रुपये में दर्ज हुआ। वहीं 22 कैरेट गोल्ड दिल्ली में 1,18,790 रुपये, जबकि चेन्नई में 1,19,990 रुपये तक पहुंच गया।
चांदी की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में इसका भाव 1,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि चेन्नई, हैदराबाद और केरल में चांदी 1,99,100 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। सोने-चांदी के इन बदलते दामों के कारण ग्राहक अभी खरीदारी का सही समय मान रहे हैं। कैसे पता करें Gold-Silver का लेटेस्ट रेट?
अगर आप रोजाना रेट जानना चाहते हैं, तो आईबीजेए (इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) की ओर से जारी कीमतें देख सकते हैं। ध्यान रखें, सरकारी छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते। मोबाइल पर गोल्ड का रिटेल प्राइस जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद आपको SMS के माध्यम से सोने के दाम की पूरी जानकारी भेज दी जाएगी।