
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज हम आपके सामने सोने की एक अलग दुनिया का खुलासा कर रहे हैं जिसे देख के आप हैरान हो जाएंगे।
आपने सोने की ज्वेलरी तो खूब सुनी होगी पर क्या आपने सोने का टॉयलेट सुना है? इस आर्टिकल में आपको मैं सोने के टॉयलेट से लेकर सोने की शर्ट, कार और आईफोन तक के बारे में बताने वाली हूं।
साल 2019 सितंबर में सोने के टॉयलेट को ब्लेनहेम पैलेस में एक कला प्रदर्शनी में लगाया गया था। इसकी कीमत ₹50 करोड़ से ज्यादा थी। हालांकि इसे चोर उड़ा ले गए, इस मामले की सुनवाई इंग्लैंड की एक कोर्ट में चल रही है जिसमें पता चला था कि चोरी को पांच लोगों के गैंग ने अंजाम दिया।
पुणे के एक करोड़पति सोने की शर्ट से मशहूर हुए थे, दत्ता डी. फुगे यानी 'गोल्ड मैन'। उन्होंने सोने की शर्ट को बनवाया था। ऐसी शर्ट को बनाने में करीब 4 किलो तक सोना लगा था लेकिन पहनने में आरामदायक ही था। 14 साल पहले उसकी कीमत करीब ₹1.5 करोड़ आंकी गई थी। इस शर्ट पर 14 हजार से अधिक सोने के फूल बने हैं। बारीक मखमल पर एक लाख से अधिक सितारे जड़े हैं। शर्ट के लालच में कुछ लोगों ने दत्ता डी. फुगे की हत्या कर दी थी।
दुबई की सड़कों पर आपको हर दिन कई सोने की कारें दिखती रहती हैं, दुबई के शेख सोने की कारें काफी खरीदते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसी कार को तैयार करने में 500 ग्राम से 2 किलो तक सोने का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि इन कारों पर सोने की परत चढ़ाई जाती है।
काफी लोग अपने स्मार्टफोन, आईफोन पर गोल्ड से लेकर डायमंड तक लगवाते हैं। अब तो कंपनियां भी गोल्ड आईफोन निकालने शुरू कर चुकी हैं। एप्पल ने भी 24 कैरेट गोल्ड वाले आईफोन 16 Pro और Pro Max लॉन्च किए हैं। एक सामान्य iPhone में लगभग 0.034 ग्राम से 0.040 ग्राम (यानी लगभग 34 से 40 मिलीग्राम) सोना होता है।
करीब ₹94 लाख से शुरू होने वाला Caviar iPhone 17 Pro Max Palmette 18K अपने ज्वेलरी डिजाइन के लिए जाना जाता है। इसमें सामान्य फोन बॉडी की जगह 18-कैरेट सॉलिड गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है।