
बिजनेस डेस्क। फेस्टिवल सीजन में चीनी की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की समयसीमा बढ़ा दी है, अब 31 दिसंबर 2026 तक तय मात्रा में कच्ची चीनी बिना आयात शुल्क के मंगा सकेंगे।
इससे पहले यह समयसीमा 31 अक्टूबर 2026 तक थी। यह उन कारोबारियों के लिए राहत की खबर है जो चीनी आयात कराते हैं। उन्हें अब दो महीने का अतिरिक्त समय मिल गया है।
सरकार ने चीनी व्यापारियों के लिए स्टॉक रखने की सीमा को घटाकर 1,000 क्विंटल कर दिया है, यह आदेश 15 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रभावी रहेगा।
खाद्य मंत्रालय ने अगस्त में चीनी व्यापारियों पर 4,000 क्विंटल की स्टॉक सीमा लगाई थी, जो 1 अगस्त से 30 नवंबर तक लागू थी। इसके साथ ही माल मिलने की तारीख से अधिकतम 30 दिन तक ही स्टॉक रखने की अनुमति दी गई थी, बाद में 15 सितंबर से इस सीमा को घटाकर 2,000 क्विंटल कर दिया गया था और अब इसे 1,000 क्विंटल कर दिया गया है।
महीने की शुरुआत में ही मंत्रालय ने कहा था कि चीनी की औसत खुदरा कीमतें अगस्त के अपने उच्चतम स्तर से 15 प्रतिशत कम हो गई हैं।