
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। GST काउंसिल की महाबैठक आज नई दिल्ली में सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। यह काउंसिल की 57वीं बैठक है, जिसमें कई बड़े सुधारों की उम्मीद जताई जा रही है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसकी अध्यक्षता कर रही हैं। मीटिंग में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कर्नाटक के CM D.K. शिवकुमार, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि व वित्त मंत्री शामिल हैं।
GST 2.0 के तहत बड़े नीतिगत सुधारों पर चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सुधारों में GST अधिकारियों से गिरफ्तारी के हक को खत्म करना और रजिस्ट्रेशन आसान बनाना शामिल है।