• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • बिज़नेस

GST कटौती से मिली राहत युद्ध के भेंट चढ़ी, फ्रिज-AC-TV, लैपटॉप 15% तक महंगे

इलेक्ट्रॉनिक्स और FMCG उत्पादों की कीमतों में अप्रैल अंत तक तेज बढ़ोतरी होगी। कच्चे तेल, चिप्स महंगे होने से कंपनियां दाम बढ़ा रही हैं, जिससे उपभोक्ता...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sat, 18 Apr 2026 03:02:00 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Apr 2026 03:02:43 PM (IST)
GST कटौती से मिली राहत युद्ध के भेंट चढ़ी, फ्रिज-AC-TV, लैपटॉप 15% तक महंगे
उत्पादों की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी होने जा रही है। (फोटो- एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. AC, टीवी, फ्रिज समेत उपकरणों की कीमतें फिर बढ़ेंगी।
  2. स्मार्टफोन और लैपटॉप में 10-15 प्रतिशत तक उछाल संभव।
  3. कच्चे तेल और चिप्स महंगे होने से लागत बढ़ी।

बिजनेस डेस्क। पिछले साल जीएसटी में कटौती के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर मिली राहत अब खत्म होती दिख रही है। अप्रैल के अंत तक एयर कंडीशनर (AC), रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, टेलीविजन और स्मार्टफोन जैसे उत्पादों की कीमतों में एक बार फिर तेज बढ़ोतरी होने जा रही है।

कच्चे तेल से बने प्लास्टिक डेरिवेटिव और मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत के कारण कंपनियां लगातार तीसरी बार दाम बढ़ाने को मजबूर हैं। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा और बाजार की मांग भी प्रभावित हो सकती है।


कितनी बढ़ेंगी कीमतें

उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार घरेलू उपकरणों और टीवी की कीमतों में 5 से 7 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं स्मार्टफोन और मोबाइल की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक का उछाल संभव है। लैपटॉप की कीमतें भी 8 से 10 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। लगातार बढ़ती कीमतों से ग्राहकों की खरीदारी पर असर पड़ने की आशंका है।

कंपनियों ने दिए संकेत

ब्लू स्टार के प्रबंध निदेशक बी. त्यागराजन के मुताबिक हाल ही में 6 प्रतिशत कीमत बढ़ाने के बाद कंपनी जल्द ही 6-7 प्रतिशत और बढ़ोतरी कर सकती है। वहीं हायर इंडिया के अध्यक्ष सतीश एनएस ने बताया कि 21 अप्रैल से सभी उत्पादों पर 4 से 7 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने की तैयारी है। टीवी कंपनियां भी अगले महीने तक 6-8 प्रतिशत तक दाम बढ़ाने की योजना बना रही हैं।

तीसरी बार क्यों बढ़े दाम

जनवरी-फरवरी में इनपुट लागत और रुपये की कमजोरी के कारण पहली बढ़ोतरी हुई थी। मार्च-अप्रैल में कच्चे तेल की कीमतों और लॉजिस्टिक्स खर्च बढ़ने से दूसरी बार कीमतें बढ़ीं। अब मेमोरी चिप्स की महंगाई और सप्लाई चेन बाधाओं ने तीसरी बढ़ोतरी की स्थिति बना दी है।

स्मार्टफोन बाजार पर असर

विशेषज्ञों का मानना है कि महंगे कंपोनेंट्स के कारण स्मार्टफोन बाजार में गिरावट आ सकती है। अप्रैल से जून के बीच बिक्री में दोहरे अंकों की कमी संभव है। पूरे साल बाजार में करीब 10 प्रतिशत गिरावट का अनुमान जताया जा रहा है।

रोजमर्रा के सामान भी महंगे

महंगाई केवल इलेक्ट्रॉनिक्स तक सीमित नहीं है। साबुन और डिटर्जेंट जैसे FMCG उत्पाद भी महंगे हो रहे हैं। पाम ऑयल और पैकेजिंग लागत बढ़ने से कंपनियां कीमतें बढ़ा रही हैं या पैकेट का वजन कम कर रही हैं।

उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

लगातार बढ़ती लागत और महंगाई का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। ऐसे में उपभोक्ता खर्च में कटौती कर सकते हैं, जिससे बाजार की मांग पर भी दबाव बनेगा।