फेस्टिव सीजन से पहले ही हीरो की मोटरसाइकिल, स्कटूर पर आया ₹10000 का बंपर डिस्काउंट, देखें कब तक है ऑफर
फेस्टिव सीजन शुरू होते ही गाड़ियों पर तगड़ा डिस्काउंट मिलने लगा है। ऑफर के बाद अब कितनी कीमत हो गई है आइयें जानते है।
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 07:01:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 07:01:02 PM (IST)
हीरो की मोटरसाइकिल, स्कटूर पर आया ₹10000 का बंपर डिस्काउंटHighLights
- हीरो की मोटरसाइकिल, स्कटूर पर आया ₹10000 का बंपर डिस्काउंट
- कंपनी क्या क्या दे रही है ?
- कंपनी ने जारी की कीमत
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। फेस्टिवल सीजन शुरू होते ही कई गाड़ियों पर ऑफर देखने को मिल रहा है। अगर आपका भी इस साल मोटरसाइकिल या स्कटूर खरीदने का प्लान था तो ये बेस्ट टाइम है। भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इस महीने अपने फेस्टिव ऑफर के तहत 10,000 रुपए तक का कैशबैक, एक साल की फ्री रोडसाइड असिस्टेंस, पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने पर एक्सचेंज बोनस और बहुत कुछ दे रही है। बता दें कि ये ऑफर 30 सितंबर तक है।
कंपनी क्या क्या दे रही है ?
- कंपनी अपने ग्राहकों को एक साल के लिए बिना किसी खर्च के रोडसाइड असिस्टेंस दे रही है, फ्री RSA की सुविधा ग्राहकों को इनवॉइसिंग के 10 दिन बाद मिलेगी।
- इसके साथ ही कंपनी पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करने पर 1,500 रुपए का ELV ग्रीन एक्सचेंज बोनस दे रही है।
- कंपनी टू-व्हीलर्स पर 10,000 रुपए तक का कैशबैक भी दे रही है, जो सिर्फ EMI ट्रांजैक्शन पर लागू होगा।
कंपनी ने जारी की कीमत
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी वेबसाइट पर हीरो एक्सट्रीम 160R 4V, एक्सट्रीम 160R, डेस्टिनी 125, डेस्टिनी प्राइम, प्लेजर+ एक्सटेक और डेस्टिनी 110 जैसे मॉडलों को कम कीमतों के साथ लिस्ट किया है।
क्या है कीमत?
- हीरो एक्सट्रीम 160R 4V की एक्स-शोरूम कीमत 133,195 रुपए से घटकर 123,194 रुपए एक्स-शोरूम हो गई है।
- हीरो एक्सट्रीम 160R एक्स-शोरूम 112,329 रुपए से कम होकर 102,328 रुपए एक्स-शोरूम हो गई है।
- हीरो डेस्टिनी 125 और हीरो डेस्टिनी प्राइम की एक्स-शोरूम कीमतें 79,388 रुपए और 74,710 रुपए से घटकर 76,888 रुपए और 72,210 रुपए हो गई हैं।
- हीरो प्लेजर प्लस Xtec की एक्स-शोरूम कीमत 69,766 रुपए से कम होकर 67,266 रुपए एक्स-शोरूम हो गई है।
- हीरो डेस्टिनी 110 की एक्स-शोरूम कीमत 73,900 रुपए से घटकर 71,800 रुपए एक्स-शोरूम हो गई है।